Bareilly News: प्रेमी के साथ रह रही महिला का मिला शव, प्रेमी फरार

Bareilly News: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के सनसनी वारदात सामने आई है। जहां रामगंगा कॉलोनी के सात में प्रेमी के साथ रह रही महिला पिंकी सागर की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई।

Report :  Sunny Goswami
Update: 2024-05-04 14:42 GMT

मृतका की फाइल फोटो। (Pic: Newstrack)

Bareilly News: बरेली के रामगंगा विहार मे महिला का शव घर मे पड़ा मिला है। महिला की माँ ने उसके प्रेमी के खिलाफ थाने मे तहरीर दी है। पति से तलाक के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई है।

मौत के बाद प्रेमी फरार

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के सनसनी वारदात सामने आई है। जहां रामगंगा कॉलोनी के सात में प्रेमी के साथ रह रही महिला पिंकी सागर की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। पिंकी सागर का शव शनिवार दोपहर घर पर खून से लथपथ मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जाँच मे जुट गई है। पिंकी सागर की माँ ने प्रेमी के खिलाफ थाने मे तहरीर दी है। पिंकी का प्रेमी वारदात के बाद से फरार हो गया है। पिंकी के घरवालों का उस पर हीं हत्या का शक है।

गले पर मिले निशान

पिंकी सागर का अपने पहले पति मदनपाल से करीब आठ साल पहले तलाक हो चुका है जिसके बाद पिंकी सागर मेहतरपुर निवासी प्रेमी जोगेंद्र के साथ सहमति सम्बन्ध, (लिव -इन ) में रह रही थी। पिंकी सागर की हत्या के बाद उसका प्रेमी जोगेंद्र वारदात के बाद मौके से फरार है। पिंकी सागर की मां ने प्रेमी पर हत्या का शक जताया है जिसपर उसने थाने में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। पिंकी सागर के गले और शरीर पर बाँके से काटने के निशान थे। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आरोपी जोगेंद्र की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ़्तारी के बाद ही हत्या को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

Tags:    

Similar News