×

Lok Sabha Election 2024 Voting highlights: छुटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों का रण संपन्न, बंगाल-त्रिपुरा में खूब दबी EVM

Lok Sabha Election 2024 Voting: पहले चरण के चुनाव खत्म होते ही कई केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित कई दिग्गजों की किस्मत का ताला ईवीएम में कैद हो गया है, जिसका फैसला अब 4 जून होगा।

Viren Singh
Published on: 19 April 2024 1:17 PM GMT (Updated on: 19 April 2024 3:11 PM GMT)

Lok Sabha Election 2024 Voting Highlights: देश में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabh Election) का मंच तैयार है। लोगों और राजनीति दल का इसका इंतजार था, वह घड़ी गई। शुक्रवार, 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। मणिपुर में वोटिंग सुबह 7 से लेकर शाम 5 बजे तक हुई। देश में कुछ राज्यों में छुटपुट हिंसाओं को छोड़ दें तो पहले चरण का मतदान शांतिपूर्व संपन्न हुआ। पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग जबरदस्त तैयारियां की थीं। पुलिंग बुथों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर अति फोर्स बल की तैनाती रही।

यूपी 80 में से 8 सीटों पर, कुल 102 सीटों पर डाले गए वोट

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, 2024 का लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पहले चरण देश की कुल 102 सीटों पर वोट पडे़। इसमें तमिलनाडु की सभी 39 सीट, उत्तराखंड की 5, अरुणाचल प्रदेश की 2 और राजस्थान की 25 में से 12, महाराष्ट्र की 5 सीट, असम की 5 सीट, बिहार की 4 सीट, मध्य प्रदेश की 6 सीटो, उत्तर प्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल की 3 सीट और त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और और की एक-एक सीट मतदान हुआ।

इन राज्यों पर टीकी बीजेपी की निगाहें

फस्ट फेज की वोटिंग में भाजपा की निगाहें तमिलनाडु राज्य पर रहीं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य प्रमुख के अन्नामलाई के नेतृत्व में भगवा पार्टी ने अपना वोट और सीट शेयर बढ़ाने के लिए अपना पूरा जोर लगाया। पहले चरण के चुनाव खत्म होते ही कई केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित कई दिग्गज लोगों की किस्मत का ताला ईवीएम में कैद हो गया है, जिसका फैसला अब 4 जून होगा।

'लोकसभा चुनाव के पहले चरण की मतदान से जुड़ी पल-पल खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें आप न्यूजट्रैक के साथ...'

Live Updates

  • 102 वर्षीय महिला ने भी डाला वोट
    19 April 2024 11:17 AM GMT

    102 वर्षीय महिला ने भी डाला वोट

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: लोकसभा चुनाव 102 वर्ष की वृद्ध महिला ने वोट डालकर उन लोगों के लिए मिशाल पेश की है, जो पहले चरण में जारी वोटिंग के दौरान अभी तक वोट डालने के लिए घर से बाहर नहीं निकले हैं। तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के रेड्डीयार्चत्रम में 102 वर्षीय महिला ने अपना वोट डाला है।

  • PDP का आया चुनावी घोषणापत्र
    19 April 2024 11:10 AM GMT

    PDP का आया चुनावी घोषणापत्र

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लोकसभा चुनाव की हो रही पहले चरण के मतदान के बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि हम कोई बड़ी पार्टी नहीं हैं, हम जम्मू-कश्मीर के हालातों को ध्यान में रखते हुए एक छोटा घोषणापत्र जारी कर रहे हैं। अभी सबसे बड़ी जिम्मेदारी संसद में जाकर राज्य के लोगों के दर्द को आवाज देना है। भूमि-संबंधी कानून जो राज्य सूची के अंतर्गत थे, उन्हें बदल दिया गया जिसके परिणामस्वरूप हमारे संसाधन चाहे वह बिजली, पानी या लिथियम हो, बाहरी लोगों को उपहार में दिए जाने लगे। विकास कार्यों का ठेका बाहरी लोगों को दिया जा रहा है। नौकरी देने के बजाय लोगों को नौकरी से हटाया जा रहा है। पिछले 5 सालों से कई युवा बिना किसी सबूत के जेल में हैं और कोई इस पर बात नहीं कर रहा है। राज्य की बागवानी पर नकारात्मक असर पड़ा है। व्यापारियों पर ईडी, सीबीआई और आईटी के माध्यम से छापे मारे जा रहे हैं। बता दें जम्मू-क्श्मीर में पहले चरण में कुछ सीटों पर वोटिंग जारी है।

  • सत्ता आए तो खत्म कर देंगे अग्निवीर
    19 April 2024 11:03 AM GMT

    सत्ता आए तो खत्म कर देंगे अग्निवीर

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: यूपी में 80 सीटों में से 8 सीटों पर जारी लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी के गौतमबुद्ध नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया है। इस दौरान अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रैली से प्रदेश सहित देश के युवाओं को आश्वासन दिया और कहा कि मैं युवाओं को बताना चाहता हूं कि जिस दिन इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगा, हम अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे।

  • 19 April 2024 10:58 AM GMT

    तमलिनाडु में अब तक पड़े इतने फीसदी वोट

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: चुनाव आयोग के मुताबिक, तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 51.41% वोट पड़े हैं। वहीं, राज्य के कीविलावनकोड विधानसभा उपचुनाव में 45.43% मतदान दर्ज किया गया है।




     


  • पहले दिल फिर चुनाव पर अब्दुल्ला का पटलवार
    19 April 2024 10:53 AM GMT

    'पहले दिल फिर चुनाव' पर अब्दुल्ला का पटलवार

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा कि अगस्त 2019 के बाद यह पहली बार है कि यहां लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। फिर भाजपा ने कश्मीर की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह रहे हैं कि पहले लोगों का दिल जीतेंगे फिर चुनाव लड़ेंगे। इसका मतलब है कि वे दिल नहीं जीत पाए। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब राज्य में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के वोटिंग जारी है। 

  • वीके शशिकला ने किया मतदान
    19 April 2024 10:48 AM GMT

    वीके शशिकला ने किया मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: पूर्व एआईएडीएमके नेता वीके शशिकला ने शुक्रवार को चेन्नई में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया। बता दें कि तमिलनाडु की सभी सीटों पर पहले चरण में मतदान हो रहा रहे है। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

  • 19 April 2024 10:07 AM GMT

    21 राज्यों में 3 बजे तक इतना हुआ मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: 21 राज्यों की 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. पहले चरण के लिए जारी वोटिंग में 03 बजे तक आंकड़े चुनाव आयोग ने जारी कर दिए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में 50 फीसदी से अधिक वोट पड़े हैं।

    1. पश्चिम बंगाल- 66.35

    2. मध्य प्रदेश- 53.40

    3. त्रिपुरा- 68.35

    4. मेघालय- 61.95

    5. उत्तर प्रदेश- 47.44

    6. छत्तीसगढ़- 58.14

    7. असम- 60.70

    8. राजस्थान- 41.51

    9. जम्मू-कश्मीर- 57.09

    10. उत्तराखंड- 45.65

    11. मिजोरम- 49.97

    12. बिहार-39.73

    13. अंडमान- 55.51

    14. तमिलनाडु- 51.18

    15. नगालैंड-52.60

    16. मणिपुर- 63.03

    17. पुडुचेरी- 58.86

    18. महाराष्ट्र- 44.12

    19. सिक्किम- 52.72

    20 लक्षद्वीप- 43.98

    21. अरुणाचल प्रदेश- 55.51

  • इंफाल में 5 बूथों पर रोका मतदान, अनियमितता आरोप के बाद हंगामा
    19 April 2024 9:33 AM GMT

    इंफाल में 5 बूथों पर रोका मतदान, अनियमितता आरोप के बाद हंगामा

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: मणिपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में वोट डाले जा रहे हैं। राज्य के इंफाल में मतदान केंद्रों पर कुछ अनियमिताएं की खबरें सामने आए हैं। इस पर एक इंफाल पूर्वी डीसी ने बताया कि इंफाल में 5 थोंगजू और 31 खोंगमान जोन में कुछ महिलाओं द्वारा अनियमितता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और रोक दिया। इसको देखते हुए मतदान अधिकारी ने मतदान केंद्र बंद कर दिया है। कुल 5 बूथों पर मतदान रोक दिया गया है। जिनमें से 2 पूर्वी इंफाल में और 3 पश्चिमी इंफाल में हैं।

  • 19 April 2024 9:06 AM GMT

    मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: मणिपुर के जारी लोकसभा चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र में हथियारबंद लोगों को घुसने की खबर है। घटना राज्य के इंफाल ईस्ट में स्थित खोंगमान मतदान केंद्र की है। इस दौरान केंद्र में फायिरंग की गई है और EVM के साथ भी तोड़फोड़ भी गई है। इस फरियंग में कई लोगों की घायल होने की खबर है। इस घटना का वीडियो एक्स पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस घटना की न्यूजट्रैक पुष्टि नहीं करता है।


  • 19 April 2024 9:00 AM GMT

    मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: मणिपुर के जारी लोकसभा चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र में हथियारबंद लोगों को घुसने की खबर है। घटना राज्य के इंफाल ईस्ट में स्थित खोंगमान मतदान केंद्र की है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story