×

Lok Sabha Election 2024 Voting highlights: छुटपुट हिंसा के बीच 102 सीटों का रण संपन्न, बंगाल-त्रिपुरा में खूब दबी EVM

Lok Sabha Election 2024 Voting: पहले चरण के चुनाव खत्म होते ही कई केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित कई दिग्गजों की किस्मत का ताला ईवीएम में कैद हो गया है, जिसका फैसला अब 4 जून होगा।

Viren Singh
Published on: 19 April 2024 1:17 PM GMT (Updated on: 19 April 2024 3:11 PM GMT)
Lok Sabha Election 2024
X

Lok Sabha Election 2024 (Newstrack) 

Lok Sabha Election 2024 Voting Highlights: देश में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabh Election) का मंच तैयार है। लोगों और राजनीति दल का इसका इंतजार था, वह घड़ी गई। शुक्रवार, 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। मणिपुर में वोटिंग सुबह 7 से लेकर शाम 5 बजे तक हुई। देश में कुछ राज्यों में छुटपुट हिंसाओं को छोड़ दें तो पहले चरण का मतदान शांतिपूर्व संपन्न हुआ। पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग जबरदस्त तैयारियां की थीं। पुलिंग बुथों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर अति फोर्स बल की तैनाती रही।

यूपी 80 में से 8 सीटों पर, कुल 102 सीटों पर डाले गए वोट

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, 2024 का लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पहले चरण देश की कुल 102 सीटों पर वोट पडे़। इसमें तमिलनाडु की सभी 39 सीट, उत्तराखंड की 5, अरुणाचल प्रदेश की 2 और राजस्थान की 25 में से 12, महाराष्ट्र की 5 सीट, असम की 5 सीट, बिहार की 4 सीट, मध्य प्रदेश की 6 सीटो, उत्तर प्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल की 3 सीट और त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और और की एक-एक सीट मतदान हुआ।

इन राज्यों पर टीकी बीजेपी की निगाहें

फस्ट फेज की वोटिंग में भाजपा की निगाहें तमिलनाडु राज्य पर रहीं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य प्रमुख के अन्नामलाई के नेतृत्व में भगवा पार्टी ने अपना वोट और सीट शेयर बढ़ाने के लिए अपना पूरा जोर लगाया। पहले चरण के चुनाव खत्म होते ही कई केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित कई दिग्गज लोगों की किस्मत का ताला ईवीएम में कैद हो गया है, जिसका फैसला अब 4 जून होगा।

'लोकसभा चुनाव के पहले चरण की मतदान से जुड़ी पल-पल खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें आप न्यूजट्रैक के साथ...'

Live Updates

  • 19 April 2024 3:11 PM GMT

    102 सीटों पर 63% वोटिंग

    लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत देश के 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो चुकी है। 102 सीटों पर अलग-अलग पार्टियों के कुल 1625 प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में बंद हो गई है। पिछले चुनाव में इन सीटों पर भाजपा का पलड़ा भारी था और कांग्रेस काफी पीछे छूट गई थी। इस बार इन 102 सीटों पर कुल 63% वोटिंग हुई है।

  • धर्मपुरी लोकसभा में सबसे अधिक मतदान
    19 April 2024 12:39 PM GMT

    धर्मपुरी लोकसभा में सबसे अधिक मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: तमिलनाडु में पहले चरण के चुनाव में मतदान के प्रतिशत पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने कहा कि शाम 5 बजे तक हमारा मतदान प्रतिशत राज्य के लिए औसत 63.20% है. धर्मपुरी संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक, 67.52 और चेन्नई दक्षिण में चेन्नई दक्षिण में न्यूनतम वोट पड़े हैं।

  • UP में 57 फीसदी, तो बंगाल-त्रिपुरा में 70 फीसदी से अधिक मतदान
    19 April 2024 12:19 PM GMT

    UP में 57 फीसदी, तो बंगाल-त्रिपुरा में 70 फीसदी से अधिक मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: भारतीय चुनाव आयोग ने 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के शाम 5 बजे के वोटिंग फीसदी आंकड़े जारी कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पहले चरण की हुई वोटिंग में 5 बजे तक पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में जबरदस्त मतदान हुआ है, दोनों जगहों पर 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। यूपी में 57.54 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

    1. पश्चिम बंगाल- 77.57 फीसदी

    2. मध्य प्रदेश- 63.25

    3. त्रिपुरा- 76.10

    4. मेघालय- 69.91

    5. उत्तर प्रदेश-57.54

    6. छत्तीसगढ़- 63.41

    7. असम- 70.77

    8. राजस्थान- 50.27

    9. जम्मू-कश्मीर- 65.08

    10. उत्तराखंड- 53.56

    11. मिजोरम- 52.91

    12. बिहार- 46.32

    13. अंडमान- 56.87

    14. तमिलनाडु- 62.02

    15. नगालैंड- 5585

    16. मणिपुर- 68.31

    17. पुडुचेरी- 72.82

    18. महाराष्ट्र- 54.85

    19. सिक्किम- 68.06

    20 लक्षद्वीप-59.02

    21. अरुणाचल प्रदेश- 63.69

  • 19 April 2024 11:57 AM GMT

    मणिपुर में चुनाव संपन्न, सील होने लगीं ईवीएम मशीनें

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: मणिपुर में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। राज्य में सुबह 7 से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग हुई है। इंफान में चुनाव खत्म होने के बाद चुनाव में लगे कर्मी ईवीएम मशीनों को सील कर दिया है।

  • जानिए इंफाल की गोलीकांड पर क्या कहा अधिकारी ने
    19 April 2024 11:52 AM GMT

    जानिए इंफाल की गोलीकांड पर क्या कहा अधिकारी ने

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: मणिपुर के इंफाल में लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिंग केंद्र में हुई गोलीकांड की घटना पर इंफाल के मोइरांगकम्पु के ब्लॉक लेवल अधिकारी साजेब सुरबाला देवी ने जारी दी। उन्होंने कहा कि अचानक यहां दो लोग आए। इन लोगों ने कांग्रेस और बीजेपी के पोलिंग एजेंटों के बारे में पूछा। वे कांग्रेस एजेंट का हाथ पकड़कर बाहर ले गए। फिर दो लोगों ने कार के अंदर से गोलियां चलाई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। बता दें कि मणिपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग हुई। 

  • मणिपुर में मतदान खत्म
    19 April 2024 11:43 AM GMT

    मणिपुर में मतदान खत्म

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: मणिपुर में मतदान अधिकारी के निमोला देवी ने बताया कि हमारा मतदान संपन्न हो गया है, जैसे ही शाम 4 बजे हमने गेट बंद कर दिए, हमने एजेंटों को बुलाया और फिर उनके सामने हमने सभी डेटा और मशीनों को सील कर दिया। इसके बाद यह सब पूरा हो गया है हम इसे डीसी कार्यालय में जमा कर देंगे।

  • लोग वोट नहीं डाल पा रहे
    19 April 2024 11:40 AM GMT

    लोग वोट नहीं डाल पा रहे

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: सिक्किम में विधानसभा के साथ लोकसभा चुनाव की भी वोटिंग हो रही है। नामची में सिक्किम के पूर्व सीएम और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता पवन चामलिंग ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लोग स्वतंत्र रूप से वोट नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि सत्ताधारी पार्टी लोगों को धमकी दे रही है। कुछ हिंसक घटनाएं भी हुई हैं।

  • 19 April 2024 11:40 AM GMT

    लोग वोट नहीं डाल पा रहे

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: सिक्किम में विधानसभा के साथ लोकसभा चुनाव की भी वोटिंग हो रही है। नामची में सिक्किम के पूर्व सीएम और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता पवन चामलिंग ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लोग स्वतंत्र रूप से वोट नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि सत्ताधारी पार्टी लोगों को धमकी दे रही है। कुछ हिंसक घटनाएं भी हुई हैं।

  • राजस्थान में भिड़े आरएलपी और बीजेपी कार्यकर्ता
    19 April 2024 11:26 AM GMT

    राजस्थान में भिड़े आरएलपी और बीजेपी कार्यकर्ता

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 41.51 फ़ीसदी मतदान हुआ है। प्रदेश के नागौर में फ़र्ज़ी मतदान को लेकर आरएलपी और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए। तेजपाल मिर्धा घायल हुए हैं, उन्हें चोटें आई हैं।

     


  • 19 April 2024 11:20 AM GMT

    चुनाव आयोग को मिलीं सबसे अधिक शिकायतें पुलिस की

    Lok Sabha Election 2024 Live:  पूर्व मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम मेदिनीपुर में कथित पथराव की घटना पर भाजपा नेता और मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, राज्यपाल ने एकदम सही कहा है। आज चुनाव के 3 घंटे के अंदर 198 शिकायतें चुनाव आयोग को मिलती हैं और सबसे ज्यादा शिकायत पुलिस के खिलाफ मिलती हैं। पुलिस निष्क्रिय है। ऐसा नहीं चल सकता।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story