×

Election Analysis Video: लोकसभा एक्सप्रेस - पंजाब में सेंचुरी पार वोटरों की भरमार

Punjab Election Analysis Video: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि घर बैठे वोटिंग उपाय का उद्देश्य भागीदारी को सुविधाजनक बनाना है।

Yogesh Mishra
Published on: 29 April 2024 1:55 PM GMT (Updated on: 11 May 2024 1:58 PM GMT)
X

Punjab Election Analysis Video: पंजाब को लेकर के तमाम अलग अलग तरह की सूचनाएँ आप ने सुनी होंगी। पंजाब के लोगों के बहादुरी के किस्से भी आप के सामने आये होंगे। हरित क्रांति में भी उनके योगदान को लेकर के आप ने तमाम बातें सुन रखी होंगी। हम आज आपको पंजाब के लोगों की एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसने इस चुनाव में पंजाब को कुछ ख़ास ही बना दिया है। आप को जानकर आश्चर्य होगा कि पंजाब देश में सबसे अधिक उम्र वाले सबसे अधिक मतदाताओं का राज्य बन बैठा है।

दिलचस्प यह है कि पंजाब के मतदाताओं की उम्र केवल सौ साल नहीं है। एक सौ पच्चीस साल के मतदाताओं की भी संख्या पंजाब में कम इस बार नहीं मिली है। पंजाब में 100 से 119 वर्ष की उम्र के 5,004 मतदाता हैं। 120 वर्ष से अधिक उम्र के 205 मतदाता हैं।

- 100 से 119 वर्ष की आयु के 5,004 मतदाताओं में से 1,917 पुरुष और 2,928 महिलाएँ हैं जो 100 से 109 वर्ष की आयु वर्ग में आते हैं। इसके अलावा, 110 से 119 वर्ष की उम्र के 59 पुरुष और 100 महिलाएं पंजाब में हैं।

- 120 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की गिनती करें तो पंजाब में इनकी संख्या 205 बैठती हैं। इनमें 122 पुरुष और 83 महिलाएं हैं।

- लुधियाना जिले में बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है, जिसमें 120 साल से अधिक उम्र के 77 पुरुष और 34 महिलाएं हैं, इसके बाद फिरोजपुर जिले का नंबर आता है। इस ज़िले में 24 पुरुष और 25 महिलाएं एक सौ बीस साल से अधिक उम्र की हैं। इन मतदाताओं का ख़्याल निर्वाचन आयोग को महज़ इसलिए आया क्योंकि इस बार निर्वाचन आयोग ने यह तय किया है कि 85 साल से ऊपर के लोगों के घर जाकर के निर्वाचन आयोग की टीम उनसे मतदान करायेगी।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि घर बैठे वोटिंग उपाय का उद्देश्य भागीदारी को सुविधाजनक बनाना है।

हालाँकि पंजाब में पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं की संख्या 4,89,631 ही हैं। इसमें 16 ट्रांसजेंडर मतदाता भी शामिल हैं। पहली बार वोट देने वाले यानी अठारह से उन्नीस आयु वर्ग के लोगों में 2,93,100 पुरुष और 1,96,515 महिलाएं हैं।

पंजाब में कुल मिलाकर 2,12,71,246 मतदाता हैं, जिनमें 1,11,92,959 पुरुष और 1,00,77,543 महिलाएं हैं। इस बार निर्वाचन आयोग के लोगों के लिए पंजाब सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ पर घर जाकर के वोट करवाना होगा। देखना पंजाब जहां सबसे ज़्यादा बुजुर्ग लोग हैं, वहाँ पर बुजुर्गों को घर पर मतदान की कितनी सुविधा मिलती है। यही नहीं, दूसरे राज्यों में भी यह सुविधा लोगों को कितनी मिल पाती है, इसे लेकर इस बार निर्वाचन आयोग बुजुर्ग लोगों की कसौटी पर है।

Admin 2

Admin 2

Next Story