×

Varanasi News: TMC नेता राजेश पति त्रिपाठी ने कहा- देश को मजबूत कांग्रेस की जरूरत

Varanasi News: अगर देश और संविधान को बचाना है तो कांग्रेस और राहुल गांधी को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा से देश में परिवर्तन की लहर चल रही है।

Rishu Pathak
Published on: 6 May 2024 5:26 PM GMT
TMC leader Rajesh Pati Tripathi said- the country needs a strong Congress
X

TMC नेता राजेश पति त्रिपाठी ने कहा- देश को मजबूत कांग्रेस की जरूरत: Photo- Newstrack

Varanasi News: तृणमूल कांग्रेस के नेता राजेश पति त्रिपाठी ने आज स्पष्ट किया है कि "वह आज भी दिल से कांग्रेस मे हैं परंतु तकनीकी रूप से तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं, अगर देश और संविधान को बचाना है तो कांग्रेस और राहुल गांधी को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा से देश में परिवर्तन की लहर चल रही है।

देश के सबसे बड़े नेता हैं राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि आज के माहौल को बदलने का सबसे बड़ा श्रेय राहुल गांधी को जाता है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा की वजह से देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। वह देश के सबसे बड़े नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं।

इंडिया गठबंधन में राहुल गांधी बने प्रधानमंत्री

वैसे तो चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन से प्रधानमंत्री के चयन पर विचार होगा। परंतु मेरे विचार से राहुल गांधी इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं, सोनिया गांधी उनके पहले भी नेता थीं और आज भी हैं । कुछ निजी वजह से तृणमूल कांग्रेस में जरूर गए हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने उन्हें भरपूर सम्मान और स्नेह दिया है।

ममता बनर्जी और अखिलेश यादव के अच्छे हैं संबंध

यह ममता बनर्जी अखिलेश यादव के निजी संबंधों का ही परिणाम है कि अखिलेश यादव ने अपनी मजबूत किले भदोही की सीट तृणमूल के लिए छोड़ी। वह जल्दी भदोही में ललितेश पति त्रिपाठी के लिए प्रचार करने आएंगी।

देश का संविधान खतरे में है

आज औरंगाबाद स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए राजेश पति ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है। मेरे दादा पंडित कमलापति त्रिपाठी ने सन 1988 में ही सांप्रदायिक तत्वों से बढ़ते खतरे के प्रति आगा किया था । पंडित कमलापति त्रिपाठी का देश के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान था। उन्हीं के प्रयासों से संविधान में हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला। त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने पर लगी हुई है। बेरोजगारी आज देश में सबसे बड़ा मुद्दा है। राजेश पति ने बनारस से चुनाव लड़ रहे अजय राय को भारी मतों से विजई बनाने की अपील भी की।

सोमेश पति गलती सुधार कर जल्द वापस आएंगे

राजेश पति त्रिपाठी ने अपने परिवार के सदस्य सोमेश पति त्रिपाठी के बीजेपी में जाने का बड़ा मुद्दा नहीं बताया और कहा कि वह जल्द ही अपनी गलती सुधार कर घर वापसी करेंगे। राजेश पति त्रिपाठी ने बताया कि राजेश मिश्रा को यदि पार्टी में सम्मान मिलता तो शायद वह पार्टी छोड़कर बीजेपी में नहीं जाते। लेकिन आज वह महसूस करते हैं कि राजेश मिश्रा और उन्होंने पार्टी छोड़कर भूल की है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story