×

Loksabha Election 2024: "विपक्षियों ने निहत्थे राम भक्तों पर चलवाईं गोली लेकिन भाजपा ने...." साक्षी महाराज

Unnao News: साक्षी महाराज ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक तरफ राम विरोधी हैं तो एक तरफ राम भक्त हैं। विपक्षियों ने निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं।

Shaban Malik
Published on: 29 April 2024 2:19 PM GMT
Unnao News
X

BJP Leader Sakshi Maharaj (Pic:Newstrack)

Unnao News: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव के लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज आपने चुनाव प्रचार मे जुटे हुए है। इस बीच डोर टू डोर साक्षी महाराज घर-घर जाकर जनता से वोट मांग रहे है। उन्होनें जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक तरफ राम विरोधी हैं एक तरफ राम भक्त हैं। विपक्षियों ने निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं। भाजपा ने भव्य राम मंदिर बनवा रामभक्तों को समर्पित किया है। मोदी जी देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं। जनता को मोदी की गारंटी पर पूर्ण विश्वास है।

इन क्षेत्रों का किया भ्रमण

उन्नाव से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सचिदानंद हरि साक्षी जी महाराज क्षेत्र भ्रमण के अंतर्गत बांगरमऊ विधानसभा के फतेपुर 84, जमरुद्दीन पुर, गौरीमऊ, लवानी, सरहा, दबौली, गढ़ाई, चिरंजूपुरवा, जाजा मऊ, उमरपुर, हरदासपुर, कटरी गदर पुर, परशुराम पुर, परखापुर, दौलतपुर बाजार, खानपुर कुरौली, बरुआ घाट, राजेपुर समेत कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि एक तरफ वो लोग हैं जिन्होंने निहत्थे राम भक्तों पर गोली चलवा और सरयू के पावन जल को रक्त से लाल कर दिया तो दूसरी तरफ वो हैं जिन्होंने भव्य राम मन्दिर बनवा कर राम भक्तों को समर्पित कर दिया। भारत के लोग अच्छे से जानते हैं कि कौन रामविरोधी हैं और कौन रामभक्त। विपक्षियों ने तो भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठा दिया था। उन्होंने कहा कि कोर्ट में इन्होंने लिख के भेजा कि राम काल्पनिक पात्र हैं जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। कार्यक्रम में विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार, विधानसभा संयोजक बलाराव गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अर्जुनलाल दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख मनोज निषाद, जिला सहकारी संघ अध्यक्ष पुत्तीलाल गौतम, अतुल मिश्रा, गोपाल पाण्डेय, रोहित राजपूत, पप्पू निषाद, राम निवास पाल समेत कई भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story