×

Unnao News: 400 सीट जीतेंगे तो पीओके पर हिंदुस्तान का फहराएगा झंडाः साक्षी महाराज

Unnao News: उन्नाव में 13 मई को चौथे चरण में लोकसभा का चुनाव होना है पांच दिन बाद चुनाव प्रचार थम जायेगा। कम समय होने के चलते सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशी ताकत झोंक रहे है।

Shaban Malik
Published on: 6 May 2024 6:50 AM GMT
unnao news
X

400 सीट जीतेंगे तो पीओके पर हिंदुस्तान का फहराएगा झंडाः साक्षी महाराज (न्यूजट्रैक)

Unnao News: अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने फायर ब्रांड नेता और उन्नाव लोकसभा सीट से तीसरी बार वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी साक्षी महाराज इन दिनों चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा में जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। साक्षी महाराज ने मंच से संबोधित करते हुए पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 400 सीट हमारे पास होंगी तो पीओके पर हिंदुस्तान का झंडा फहराएगा। साक्षी ने मोदी का नाम लेते हुए मंच से कहा कि मोदी कह रहे हैं अबकी बार 400 सीट हमारे पास होंगी। तो पीओके पर हिंदुस्तान का झंडा फहराएगा।

उन्नाव में 13 मई को चौथे चरण में लोकसभा का चुनाव होना है पांच दिन बाद चुनाव प्रचार थम जायेगा। कम समय होने के चलते सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशी ताकत झोंक रहे है। प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर समर्थन मांग रहे है। भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज भी अलग-अलग स्थानों पर जाकर जनसभाआें को सम्बोधित कर रहे है। एक जनसभा को सम्बोधित करने के दौरान साक्षी महाराज ने एक बयान दिया है पीओके पर निशाना साधते हुए कहा कि है। कहा है कि 400 सीट हमारे पास होंगी तो पीओके पर हिंदुस्तान का झंडा फहराएगा।

साक्षी ने मोदी का नाम लेते हुए मंच से कहा की मोदी कह रहे हैं अबकी बार 400 पार 400 सीट हमारे पास होंगी। तो पीओके पर हिंदुस्तान का झंडा फहराएगा। अभी पीओके हमारे हाथ में नहीं 400 सीट जब हमारे हाँथ मे होगी तो जो पाकिस्तान ने पीओके ने छीन रखा है। उस पीओके पर भी हिंदुस्तान का झंडा लहराएगा इसलिए 400 पर जायेगा। वहीं साक्षी महाराज ने यह भी कहा कि भारत विश्व का नेतृत्व करेगा भारत विश्व का गुरु बनेगा। साक्षी महाराज ने पाकिस्तान में रह रहे हिन्दुओं को लेकर भी बयान दिया।

उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान का विभाजन हुआ तब 3ः30 पर्सेंट हिंदू था। अब तो दो से ढाई पर्सेंट रह गया या तो मार दिया गया होगा या निकाल दिया गया होगा या मुसलमान बना दिया गया होगा। हिंदुस्तान में 5 प्रतिशत मुसलमान थे आज 20 से 25 प्रतिशत मुसलमान है आजादी के साथ हिंदुस्तान में रह रहे हैं। इस दुनिया में भारत की बराबरी कोई नहीं कर सकता है। यह भारत वह है जहां धरती पर स्वर्ग है। यंहा हम नाग पंचमी में सांप को भी दूध पिलाते है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story