×

Raebareli News: " देश में अगर कोई सेना है जो लड़ना जानती है तो वह..." प्रियंका गांधी

Raebareli News: प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब 18 में से पहले मैं यहां से हिलने वाली नहीं हूं। मैं आपको डाटूंगी आपके क्षेत्र में दौड़ाऊंगी। मेहनत कराउं

Narendra Singh
Published on: 6 May 2024 4:58 PM GMT
Raebareli News
X

कार्यकर्ताओं का अभिवादन करती कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Pic:Newstrack)

Raebareli News: कांग्रेस स्टार प्रचारक व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज शाम रायबरेली पहुंच गईं हैं। भारी सुरक्षा के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला रायबरेली के भूएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचा। यहां पर रायबरेली व अमेठी के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करके प्रियंका चुनावी रणनीति तैयार करेंगी। इसके साथ ही रायबरेली के कार्यकर्ताओं को चुनावी जिम्मेदारी भी सौंपेंगी। अगले कुछ दिन तक प्रियंका गांधी वाड्रा यहीं से रायबरेली तथा अमेठी सीट पर चुनावी प्रबंधन कर भाई राहुल गांधी तथा अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा का चुनावी मैनेजमेंट देखेंगी।

कार्यकर्ताओं से मिली प्रियंका गांधी

सूत्रों के मुताबिक 18 मई न तक प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी। कैसे बूथ स्तर पर काम किया जाए इसके लिये कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ रणनीति तैयार करेंगी जिनके साथ मैराथन बैठक होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले शाम 5 बजे अमेठी क्षेत्र के फुरसतगंज में प्रियंका गांधी विशेष विमान से पहुंची। बाहर निकलने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने भी गाड़ी रोककर उनसे मुलाकात की। इसके बाद प्रियंका का काफिला रायबरेली के भुएमऊ में सोनिया गांधी के सांसद निवास के लिये रवाना हो गया। जहाँ पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उनका इंतजार कर रही थी।

डरने की जरूरत नहीं है अब लड़ने की...

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब 18 में से पहले मैं यहां से हिलने वाली नहीं हूं। मैं आपको डाटूंगी आपके क्षेत्र में दौड़ाऊंगी। मेहनत कराउंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश में अगर कोई सेना है जो लड़ना जानती है तो वह है कांग्रेस की सेना है। उन्होंने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है लड़ने की जरूरत है डरना छोड़कर के अब लड़ना है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story