×

Loksabha Election 2024: चाचा शिवपाल की फिसली जुबान, अखिलेश यादव परेशान

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि देश में इस वक्त महंगाई और बेरोजगारी लगातार चरम पर है।

Ashraf Ansari
Published on: 1 May 2024 12:20 PM GMT
Mainpuri News
X

Samajwadi Party Leader Shivpal Singh Yadav (Pic:Social Media) 

Mainpuri News: मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए लगातार राजनीतिक पार्टीया जनसभाओं को संबोधित कर रही हैं। एक तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में है तो दूसरी तरफ योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह चुनावी मैदान में है। यहां भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित कर चुके हैं तो वही अखिलेश यादव भी अपनी पत्नी के लिए जनसभा को संबोधित किया था। अब उनके चाचा शिवपाल यादव उनके समर्थन में मैनपुरी लोकसभा सीट की जसवंत नगर में पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अचानक से ऐसा बयान दे दिया है जिससे पार्टी के कार्यकर्ता खुद दंग रह गए। उन्होंने कहा कि अबकी बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताएं। लेकिन अचानक से उनकी जुबान से यह बयान निकला तो उन्होंने बयान को तुरंत पलट लिया और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।

बीजेपी सरकार से जनता परेशान

इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि देश में इस वक्त महंगाई बेरोजगारी लगातार चरम पर है। ऐसे में सरकार को इस पर रोकथाम लगानी चाहिए थी लेकिन वह नाकाम हो गई है। वहीं सरकार ने जो भी जनता से वादे किए थे उनको आज तक पूरा नहीं किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने मुझे बेचारा बताया है। लेकिन मैं उनको बता दूं कि मैं अपने कार्यकाल में वह काम किया हैं जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। मैं जिला पंचायत अध्यक्ष और पीडब्ल्यूडी मंत्री रह चुका हूं। इसी के साथ-साथ मैंने जनता की सेवा भी की है। अबकी बार जनता सब समझ चुकी है और भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना होगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story