×

Mainpuri News: अखिलेश बोलेः भाजपा ने वैक्सीन के नाम पर जनता की जान खतरे में डाली

Mainpuri News:मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली जसवंतनगर में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी और सांसद डिंपल यादव के लिए इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे।

Ashraf Ansari
Published on: 1 May 2024 12:38 PM GMT
mainpuri news
X

अखिलेश बोलेः भाजपा ने वैक्सीन के नाम पर जनता की जान खतरे में डाली (न्यूजट्रैक)

Mainpuri News: यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पहुंचे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर निशाना साधने का काम किया।

देश में बेरोजगार घूम रहा युवा

मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली जसवंतनगर में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी और वर्तमान में सांसद डिंपल यादव के लिए इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। यहां उन्होंने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया। अखिलेश यादव ने कहा कि देश में लगातार बेरोजगारी महंगाई बढ़ रही है। आज अगर देश भर में देखा जाए तो 83फीसदी युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 करोड़ हर साल रोजगार देने की बात कही थी लेकिन यहां रोजगार नहीं मिला। यूपी में लगातार सरकार पेपर को लीक करवाने का काम कर रही है। जिससे लगातार युवाओं के भविष्य खतरे में पढ़ रहे हैं। युवा एग्जाम की तैयारी करता है और बाद में पता चलता है कि पेपर आउट हो गया है।

वैक्सीन के नाम पर जनता को भाजपा ने दिया धोखा

अखिलेश यादव ने कोरोना काल में जनता को लगाई गई वैक्सीन को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने वैक्सीन कंपनियों से चंदा लेने का काम किया है। इसी के साथ-साथ उन्होंने जनता की जिंदगी के साथ खिलवाड़ भी किया है। वैज्ञानिक और विशेषकों का कहना है कि जिन लोगों को वैक्सीन लगाई गई है उनके अंदर कई बीमारियां दिखने लगी हैं। देश में 80फीसदी की करीब जनता ऐसी होगी जिसे वैक्सीन लगवाने का काम किया है लेकिन उन्हें नहीं पता है कि उन्हें कितना खतरनाक डोज लगाया गया है। बीजेपी ने चंदे की लालच में जनता की जान खतरे में डालने का काम किया। अब जनता बीजेपी को सबक सिखाने का काम करेगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story