×

Lok Sabha Chunav 2024: पूर्व सांसद के भाजपा से निष्कासन का लेटर वायरल

Lok Sabha Chunav 2024: सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हुआ है जिसमें एटा के पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव को भाजपा से निष्कासित करने की बात लिखी है।

Ajay Chauhan
Published on: 6 May 2024 11:51 AM GMT
Lok Sabha Chunav 2024
X

Lok Sabha Chunav 2024 (Pic:Newstrack)

Kasganj News: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कल एटा लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। सभी उम्मीदवारों ने अपने अपने कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से चुनाव की तैयारियों में जुटा रखा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हुआ है जिसमें एटा के पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव को भाजपा से निष्कासित करने की बात लिखी है। लेटर हेड ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का दिख रहा है। मामले मे चर्चा आम होने पर ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष ने मीडिया को बयान जारी किया है जिसमें उनके द्वारा कहा गया है कि ये चुनाव के माहौल को खराब करने के लिए विपक्षी दल की साज़िश है।

विपक्ष फैला रहा अफवाह

उन्होंने अपने बयान में कहा कि पूर्व साँसद देवेंद्र सिंह यादव भाजपा परिवार के हिस्सा है। इसी के तहत कासगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी ने साइबर क्राइम के तहत साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का भाजपा से कहीं मुकाबला नहीं दिख रहा है इसीलिए इस तरह की भ्रामक अफवाह को फैलाकर क्षेत्र में चुनाव को प्रभावित करने की साज़िश रची गई है।

अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

आपको बता दें, कि पुलिस साइबर थाने में मामला दर्ज कर और जांच में जुट गई है। दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि जल्द ही साज़िश कर्ताओं का पर्दाफाश होगा। विपक्ष के पास एटा लोकसभा में कोई मुद्दा नही बचा है। जिससे जनता को अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित कर सके। इसीलिए तरह-तरह के प्रपंच रच कर चुनावी माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story