×

Jalaun News: कांग्रेस का मैनिफेस्टो मुस्लिम लीग की याद दिलाता है: भूपेंद्र चौधरी

Jalaun News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनका मैनिफेस्टो मुस्लिम लीग की याद दिलाता है।

Afsar Haq
Report Afsar Haq
Published on: 3 May 2024 10:10 AM GMT
Jalaun News
X

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी। (Pic: Newstrack)

Jalaun News: केंद्रीय राज्य मंत्री एवं जालौन गरौठा भोगनीपुर सुरक्षित लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस और राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी से कांग्रेस पलायन कर चुकी है। बीते 5 सालों में राहुल कभी अमेठी नहीं गए। वहां कि जनता उनसे सवाल न करे इसलिए उन्होंने अमेठी ही छोड़ दी। इसी तरह सोनिया ने भी रायबरेली छोड़ दी। अब राहुल रायबरेली की जनता को भ्रमित करने का काम करेंगे।

कांग्रेस के मैनिफेस्टो
पर किया हमला

बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जालौन गरौठा भोगनीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा की नामांकन सभा को संबोधित करने जालौन के उरई पहुंचे थे। जहां के राजकीय इंटर कालेज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार भी अपने प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर लोकसभा भेजें। जिससे विकास की गति को रफ्तार दे सकें। जालौन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का मैनिफेस्टो मुस्लिम लीग की याद दिलाता है। साथ ही घोषणा पत्र में शरीयत को बढ़ावा देना है, जिसे जनता नकार देगी।

यूपी में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं

इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने राहुल गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यूपी में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। यहां से कांग्रेस पलायन कर चुकी है। अमेठी के बाद अब राहुल रायबरेली की जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। बीते 5 सालों में राहुल कभी भी अमेठी नहीं गए। वहां की जनता उनसे जवाब मांग रही है। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए घोषणा पत्र पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग की याद दिलाता है। उसे घोषणा पत्र में शरीयत को बढ़ावा देने जैसा है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के मंसूबो को समझ चुकी है और होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाएगी।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story