×

Fatehpur News: मूक बधिर बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fatehpur News: अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि 4 मई की रात में असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर दिया कि उनकी 13 साल की विकलांग बेटी के सरवन कोरी 45 वर्ष ने दुष्कर्म किया था।

Ramchandra Saini
Published on: 6 May 2024 12:12 PM GMT
Fatehpur News
X

पुलिस कस्टडी में गिरफ्तार अभियुक्त (Pic:Newstrack)

Fatehpur News: मूक बधिर व विकलांग 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद फरार था। पुलिस आरोपी की तलाश में बेसब्री से जुटी हुई थी। आपको बता दें, कि फतेहपुर में अपने दोस्त की मूक बधिर व विकलांग 13 साल की बच्ची के साथ 45 वर्षीय शख्स ने दुष्कर्म की घटना को दो दिन पहले अंजाम दिया था। पिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के कार्यवाही की है। वहीं बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही जारी - एएसपी

इस मामले में पुलिस ने 5 मई के दिन मुकदमा दर्ज किया था। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि 4 मई की रात में असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर दिया कि उनकी 13 साल की विकलांग बेटी के सरवन कोरी 45 वर्ष ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में पॉस्को एक्ट व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

ये था मामला

असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक पिता ने थाना पुलिस को तहरीर दिया कि 4 मई की शाम करीब मेरी 13 साल की बच्ची जोकि बोल नही सकती और विकलांग भी है। जो चल फिर नही सकती और चारपाई पर पड़ी रहती है। खेत में किसी काम से गया था और घर पर मेरी बड़ी बेटी व पत्नी थे। बेटी चारपाई पर सो रही थी।तभी गांव का एक युवक सरवन कोरी आया और बेटी से दुष्कर्म करने लगा। बेटी के कराहने की आवाज सुनकर जब बड़ी बेटी और पत्नी पहुचे तो युवक भागने लगा। युवक को बेटी और पत्नी ने पकड़ने का प्रयास किया तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story