×

Etawah News: रामगोपाल यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को लेकर दिया बड़ा बयान

Etawah News: सपा नेता रामगोपाल यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य योगी को हटाकर मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 4 May 2024 1:44 PM GMT
Etawah News
X

रामगोपाल यादव। (Pic: Social Media)

Etawah News: यूपी के इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव पहुंचे यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 400 नहीं 200 से कम सीटें मिलेंगी।

अंदर ही अंदर कर रहे मुख्यमंत्री बनने की तैयारी

इटावा जिले के सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव पहुंचे। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन को सबसे अधिक सीटे अबकी बार मिलने वाली है। तो वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर भी निशाना साधने का काम किया। यहां उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य अंदर ही अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाने की तैयारी कर रहे हैं और खुद मुख्यमंत्री के पद पर बैठने में लग गए हैं। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी जीतने की बात कर रही है लेकिन अबकी बार बीजेपी बहुत बुरी तरीके से हारने वाली है।

200 से कम आएंगी भाजपा की सीटें

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग कह रहे हैं कि 400 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं। लेकिन असल में भारतीय जनता पार्टी अबकी बार 200 से कम सीटें जीतेगी। वहीं रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि उनको हारने वाला कोई भी नहीं है। आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जनता परेशान हो चुकी है सरकार ने जिन वादों को लेकर सत्ता हासिल की थी उनको सरकार भूल चुकी है। देश में लगातार महंगाई-बेरोजगारी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। अबकी बार जनता ने पूरी तरीके से मन बना लिया है और वह भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम करेगी। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन जीतेगा।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story