×

Chandauli News: सपा प्रत्याशी का आरोप, ओमप्रकाश राजभर ने बेचा टिकट

Chandauli News: सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र सिंह कांधी ओरावा गांव में पहुंचे। उन्होंने सकलडीहा के विधायक प्रभुमारायण सिंह यादव के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि...

Ashwani
Report Ashwani
Published on: 29 April 2024 5:09 PM GMT
Chandauli News
X

Samajwadi Party Candidate Virender Singh (Pic:Newstrack)

Chandauli News: चंदौली संसदीय क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह का भी प्रचार प्रसार जोरो पर चल रहा है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र सिंह कांधी ओरावा गांव में पहुंचे। वहां उन्होंने सकलडीहा के विधायक प्रभुमारायण सिंह यादव के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस गांव में सुहेलदेव जी की मूर्ति सपा विधायक द्वारा लगवाई गई है और हमारी पार्टी द्वारा सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की हर तरह से मदद की जाती थी। विधानसभा के चुनाव में 18 टिकट दिया गया लेकिन दो टिकट अपने और अपने पुत्र को राजभर समाज के लिए दिया था, बाकी टिकट को बेच दिया।

सपा, बसपा और कांग्रेस तीन शातिर चोर की तरह - सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष

उन्होंने कितने रुपए में किसको बेचा है यह बात कहते हुए राजभर समाज को नसीहत दिया कि समाजवादी पार्टी ही उनकी हितैषी है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता राजभर के वोटो के बल पर टिकट को बेचते हैं। इस तरह का बयान देने के बाद वीडियो जोरों पर वायरल हो रहा है और इस मामले का संज्ञान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेताओं ने लिया है। इस संबंध में सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के सरकार के वह दिन किसी को नहीं भूले हैं, जिसमे खुलेआम गुंडई होती थी और इन्हीं गरीबों को सताया जाता था। सपा, बसपा और कांग्रेस तीन शातिर चोरों की तरह है जो जनता से छिनैती करते हैं, जनता की पॉकेटमारी करते हैं और जनता से चीटिंग बाजी करते हैं। ऐसे लोगों को जनता समझ गई है।

भगवान राम का साथ देने वाले भारतीय जनता पार्टी के साथ हनुमान जामवंत की तरह सुभासपा के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं और भाजपा की उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटों पर विजय हासिल होगी। चंदौली संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री व भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय तीसरी बार हैट्रिक लगाएंगे और रिकॉर्ड तोड़ वोटो से जीत हासिल करेंगे। आपको बता दें कि राजभरों का हितैषी करने वाले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के द्वारा ओमप्रकाश राजभर को टिकट बेचने वाला कहने पर राजभरों में आक्रोश व्याप्त है। इस बयान को लेकर राजभर अपनी पार्टी के नेता के पक्ष में गांव-गांव मुहिम चलाकर वोटों को एकजुट करने की भी बात कह रहे हैं। अब इसका परिणाम आने वाले एक जून को ही बता पाएगा की राजभरों का नेता कौन है और राजभर किसके साथ खड़े हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story