×

Bijnor News: पति को सिगरेट से जलाया, हाथ-पैर बांध न्यूड कर प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला

Bijnor News: साइबर कैफे संचालक पति के साथ हुई घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 6 May 2024 3:58 AM GMT
wife Burnt husband with cigarette
X
पत्नी ने पति को सिगरेट से जलाया  (फोटो: सोशल मीडिया )

Bijnor News: बिजनौर में एक महिला ने दरिंदगी के हदें पार कर दी। उसने अपने ही पति के हाथ पैर बांध दिए और जलती सिगरेट से उसके शरीर को बुरी तरह से दागा। यहीं नहीं महिला ने चाकू से पति का नाजुक अंग काटने का प्रयास किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बिजनौर जिले के स्योहारा के ग्राम चक महदूद सानी निवासी साइबर कैफे संचालक मन्नान जैदी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी 17 नवंबर 2023 को प्रेमिका मेहरजहां निवासी ग्राम शफियाबाद के साथ हुई थी। पत्नी की ज़िद पर वह अपने परिवार से अलग होकर किराये के मकान में रहने लगा। शादी के बाद पता चला कि पत्नी शराब, सिगरेट आदि का सेवन करती है। जब उसने इसका विरोध किया तो लड़ाई झगड़ा होने लगा, पत्नी शारिरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगी और उसे जान से मारने की फिराक में लग गई।

दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया

आरोप है कि 29 अप्रैल 2024 की मध्य रात्रि में दूध में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पत्नी मेहरजहां ने उसे धोखे से पिला दिया। उसके बाद वह बदहवास हो गया तो पत्नी ने उसके हाथ-पैर बांधकर गला दबाया। यही नहीं चाकू से नाजुक अंग काटने का प्रयास किया। जलती हुई सिगरेट से उसके नाजुक अंग पर कई जगह दागा। वह तड़पता और चिल्लाता रहा लेकिन इसके बावजूद पत्नी नहीं पिघली। इसी दौरान यह सारी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। इससे युवक के परिजन आक्रोशित हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल दिया है।

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक, स्योहारा जीत सिंह ने बताया कि पीड़ित पति की तहरीर और पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने और हत्या के प्रयास आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी महिला मेहरजहां को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसको जेल भेज दिया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story