×

Basti News: अनुराग ठाकुर का राहुल पर तंज, बोले- यूपी को टाटा बाय-बाय करके चले गए

Basti News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के नामांकन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

Amril Lal
Report Amril Lal
Published on: 1 May 2024 11:15 AM GMT
Basti News
X

अनुराग ठाकुर। (Pic: Newstrack)

Basti News: बस्ती लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी हरीश दिवेदी के नामांकन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बस्ती पहुंचे। केंद्रीय मंत्री का बस्ती में अवधी बोलने का अलग अंदाज दिखा। उन्होंने भोजपुरी में लोगों का अभिवादन कर सभा में जोश भर दिया। उन्होंने कहा की भगवान राम, भगवान कृष्ण और महादेव की पावन भूमि उत्तर प्रदेश में आप सब को हमार हाथ जोड़ कर प्रणाम, बस्ती कै फिर जिताए दा, भाई हरीश का सांसद बनाए दा।

विपक्ष पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि आज कितनी भी गर्मी हो लेकिन आप लोगों ने गर्मी को भी ठंडा कर दिया। ऐसा लगता है यहां भी शिमला जैसी ठंडी हवाएं चल रही हैं। यूपी ठंडा हुआ गुंडई से, दबंगई, मफियावार और गैंगवार से और यूपी ठंडा हुआ परिवारवाद से, विपक्ष के गठबंधन में आज एक ही परिवार के सारे सदस्य मैदान में हैं। दूसरी ओर भाई बहन चुनाव लड़ने से मुकर गए और उत्तर प्रदेश को टाटा बाय बाय करके चले गए। जल्द ही वायनाड भी उनको टाटा बाय बाय बोलने वाला है। आज चुनाव दो विचारधारा के बीच है एक ओर राम और रामसेतु को काल्पनिक बताने वाले और राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले हैं, एक ओर राम भक्त और राम मंदिर बनवाने वाले हैं।

विपक्ष कर रहा वोट जिहाद की बात

उन्होंने कहा की विपक्ष के कुछ लोग वोट जिहाद की बात कर रहे हैं। जिहाद को बात बोलने वालों को मैं कहूंगा कि भारत का भविष्य जिहाद और फसाद से तय नहीं होगा, भारत बाबा साहब के दिए संविधान से चलता है, फतवे और जिहाद के दिन चले गए हैं। लोग जागरूक हो गए हैं, जो लोग जाती धर्म के नाम पर वोट मांगेंगे उनका काम नहीं चलेगा। दिल्ली पर अब गौरी, गजनवी और मुगलों का शासन नहीं है। अब भारतीयों द्वारा चुनी गई लोकतांत्रिक सरकार चल रही है। उन्होंने कहा की 10 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, 4 करोड़ पक्के मकान बनाए आगे 3 करोड़ और मकान बनाएंगे, 1 करोड़ लखपति दीदी बनाई आगे 3 करोड़ और बनाएंगे, 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को इलाज और 80 करोड़ को अनाज मिल रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में लोग विकास का स्वाद चख चुके हैं। मुसलमान भाई बहन भी मोदी जी के साथ खड़े हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story