×

World Largest Solar Park: भारत में यहां है दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क, 22 लाख घर हो रहे रोशन

Bhadla Solar Park in Jodhpur: भारत हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाते हुए दिखाई दे रहा है। अब सोलर एनर्जी के क्षेत्र में भी देश ने कमाल करना शुरू कर दिया।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 29 April 2024 10:38 AM GMT
World Largest Solar Parks
X

World Largest Solar Parks (Photos - Social Media)

World Largest Solar Park: जलवायु परिवर्तन लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। दुनिया के अन्य देशों के साथ आप इस वैश्विक मुद्दे में भारत भी शामिल हो गया है। बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन 21वीं साड़ी के भारत में रिन्यूएबल दुनिया की दमदार दुनिया में कदम रख लिया है।

कहां है सबसे बड़ा सोलर पार्क

आज हम आपको सबसे बड़े सोलर पार्क के बारे में बताते हैं जो थार रेगिस्तान में 14000 एकड़ में फैला हुआ है। यहां बारिश नहीं होती जिस वजह से यहां की धरती बंजर है और यही कारण है कि जोधपुर से 225 किलोमीटर की दूरी पर लगाए गए यह नीले रंग के सोलर पैनल विकास भारत का संदेश दे रहे हैं। दुनिया का यह सबसे बड़ा सोलर पार्क इतना बड़ा है कि इसमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम जैसे 1000 स्टेडियम बनाए जा सकते हैं। इसके पहले सबसे बड़ा सोलर स्टेशन कर्नाटक के पावागढ़ में था।

World Largest Solar Parks

सूरज की किरणों से ऊर्जा

भारत में सूरज की ऊर्जा की कोई कमी नहीं है 350 दिनों में से 335 दिन ऐसे होते हैं जब भरपूर सूरज की किरणें मिलती हैं। हर दिन लगभग 5 घंटे सूरज की रोशनी उपलब्ध रहती है जिससे सोलर पावर बनाने में काफी मदद मिलती है। सूरज की किरणें मॉड्यूल्स की सेल्स से टकराने के बाद इलेक्ट्रॉन अपना काम शुरू कर देते हैं। इसमें करंट बनता है और सोलर पैनल की वायरिंग में कैद हो जाता है।

रोबोट करते हैं सफाई

इन सोलर पैनल पर चढ़ने वाली धूल इनकी सबसे बड़ी परेशानी है। हर दिन तेज हवा चलने की वजह से इन पर भारी धूल जमा होती है जिनकी सफाई इंसान नहीं बल्कि रोबोट करते हैं। रोबोट अपने व्हील्स पर लगे सॉफ्ट माइक्रोफाइबर से बिना पानी के इनकी सफाई कर देते हैं।

World Largest Solar Parks

लाखों घरों में मिल रही बिजली

यहां से 2.25 GW पॉवर नेशनल ग्रीन को सप्लाई किया जाता है जिससे लाखों घरों को बिजली मिलती है। भड़ला सोलर पार्क नसरुद्दीन को रोशन कर रहा है बल्कि इको फ्रेंडली होने के साथ पावर की लागत भी कम कर रहा है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story