×

Maa Kali Temple Jabalpur: इस मंदिर में महाकाली को आता है पसीना, हर वक्त चलता है एसी, रहस्यमय है मंदिर

Maa Kali Temple Jabalpur: मध्य प्रदेश में एक से बढ़कर एक स्थान है जो अपने अचंभे से लोगों को हैरान करते हैं। यहां पर माता काली का एक मंदिर भी अपने चमत्कार के लिए पहचाना जाता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 6 May 2024 6:30 AM GMT (Updated on: 6 May 2024 6:31 AM GMT)
Maa Kali Temple Jabalpur
X

Maa Kali Temple Jabalpur (Photos - Social Media)

Maa Kali Temple Jabalpur : भारत में एक से बढ़कर एक प्रसिद्ध और चमत्कारी धार्मिक स्थल मौजूद है। बहुत सारे धार्मिक स्थल ऐसे हैं जिन्हें काफी भव्य बनाया गया है और यह लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। जनता की सुविधा के लिए कहीं मंदिरों में ऐसी भी लगाए जाते हैं। लेकिन अब तक आपने जनता के लिए एसी लगे हुए देखें होंगे लेकिन एक ऐसा मंदिर है जहां पर माता काली के लिए एसी लगाया गया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में माता काली का एक मंदिर मौजूद है। इस मंदिर में माता काली को हमेशा पसीना आता रहता है और अगर गलती से भी ऐसी बंद कर दिया जाए तो पुजारी को माता के सामने तीन से चार बार बदलने पड़ते हैं। इस मंदिर में माता को पसीना क्यों आता है यह बात आज तक किसी को पता नहीं चल पाई है। शुरुआत में इस मंदिर में माता काली के लिए कूलर लगाया गया था लेकिन अब यहां पर एसी की व्यवस्था कर दी गई है। नवरात्रि में बड़ी संख्या में लोग यहां अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते हैं।

जुड़े हैं कई रहस्य

संस्कारधानी जबलपुर में मौजूदगी मंदिर बहुत ही ऐतिहासिक है। यह मंदिर अपने अंदर कहीं सारे रहस्य समेटे हुए हैं और यहां के रहस्यों को सुलझा पाना आज भी किसी के बस की बात नहीं बन पाया है। मौसम चाहे कोई सा भी हो यहां पर 24 घंटे माता काली के लिए ऐसी चलाया जाता है वरना उन्हें पसीना आने लगता है। माता के लिए यहां पर की गई इस व्यवस्था से आने वाले भक्त हैरत में पड़ जाते हैं।

Maa Kali Temple Jabalpur


500 साल पुरानी प्रतिमा

जबलपुर में मौजूद यह प्रतिमा 500 साल पुरानी बताई जाती है। जिसे गोंडवाना साम्राज्य के दौरान स्थापित किया गया था। मंदिर के पुजारी के मुताबिक पहले यहां पर जंगल हुआ करता था जिसमें कुछ बंजारा परिवार निवास करते थे। उन्ही के द्वारा इसकी स्थापना की गई थी। जब बंजारे इस स्थान को छोड़कर आगे जाने लगे तो उन्होंने माता काली की प्रतिमा को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। लेकिन यह मूर्ति 1 इंच भी नहीं मिली इसके बाद वह मूर्ति यहीं छोड़ कर चले गए।

Maa Kali Temple Jabalpur


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story