×

Mehandipur Balaji Temple: इस मंदिर का प्रसाद खाना है मना, रोजाना आते हैं हजारों भक्त लेकिन नहीं मिलता प्रसाद

Mehandipur Balaji Temple: मेहंदीपुर बालाजी देश का एक प्रसिद्ध मंदिर है। चलिए आज हम आपको इस मंदिर की खासियत से रूबरू करवाते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 30 April 2024 2:14 PM GMT
Mehandipur Balaji Temple
X

Mehandipur Balaji Temple (Photos - Social Media)

Mehandipur Balaji Temple: भारत मंदिरों का देश कहा जाता है और यहां एक नहीं बल्कि कई सारे धार्मिक स्थल मौजूद है जो लोगों की आस्था का केंद्र हैं। हर मंदिर की अपनी कोई ना कोई खासियत या फिर चमत्कार है जिसकी वजह से उसे दुनिया भर में पहचाना जाता है। इन सभी मंदिरों में अलग-अलग तरह से भगवान की आराधना की जाती है और लोग यहां अपनी मन्नत लेकर पहुंचते हैं और मन्नत पूरी होने पर उसे अलग-अलग तरीके से पूरा करते हैं।

मेहंदीपुर बालाजी का मंदिर हनुमान भक्तों के बीच काफी प्रसिद्ध है। जिन लोगों को भूत प्रेत में विश्वास है उनके लिए यह मुक्ति स्थल की तरह काम करता है। भूत प्रेत की बाधा को दूर करने और ऊपरी बढ़ाओ के निवारण के लिए रोजाना यहां बड़ी संख्या में भक्ति पहुंचते हैं। इस मंदिर में प्रेतराज सरकार और भैरव बाबा यानी कि कोतवाल कप्तान की मूर्ति विराजित है। हर दिन 2:00 बजे प्रेतराज सरकार के दरबार में पेशी होती है जिसमें लोगों के ऊपर आए ऊपरी साये को दूर किया जाता है। चलिए आज हम आपको इस मंदिर के बारे में बताते हैं।

मंदिर की खासियत

यह मंदिर राजस्थान के दौसा जिले के पास दो पहाड़ियों के बीच मौजूद है। यहां पर आपको विचित्र नजारे देखने को मिलेंगे जो आपको हैरान कर देंगे। जब लोग पहली बार यहां कुछ चीज देखते हैं तो हैरान हो जाते हैं। विज्ञान भूत प्रेत में विश्वास नहीं करता लेकिन ऊपरी बाधा, भूत प्रेत और अन्य चीजों में विश्वास करने वाले हर दिन यहां आते हैं।

Mehandipur Balaji Temple

ऐसा है नियम

मेहंदीपुर बालाजी की मूर्ति के सामने भगवान राम और सीता की मूर्ति है जिसके वह हमेशा दर्शन करते हैं। यहां पर भगवान हनुमान बाल रूप में मौजूद हैं। यहां जो भी भक्त दर्शन करने आते हैं उनके लिए यह नियम है कि एक सप्ताह तक लहसुन प्याज मांस अंडा शराब का सेवन उन्हें बंद करना होता है।

नहीं खाते प्रसाद

मेहंदीपुर बालाजी में किसी भी तरह के प्रसाद को खाना माना है और आप यह यहां पर किसी को दे भी नहीं सकते। इतना ही नहीं यहां का प्रसाद घर भी नहीं ले जाया जाता। कोई खाने की चीज या सुगंधित चीज आप यहां से घर तक नहीं ले जा सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो ऊपरी बढ़ाएं उसके ऊपर आ जाती है।

Mehandipur Balaji Temple

कैसे जाएं

अगर आप मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको दिल्ली एनसीआर से आराम से प्रेम मिल जाएगी। मेहंदीपुर के लिए डायरेक्ट ट्रेन नहीं है लेकिन बांदीकुई रेलवे स्टेशन यहां से सबसे नजदीक है। यहां से मेहंदीपुर की दूरी 36 किलोमीटर है जहां टैक्स की मदद से पहुंचा जा सकता है। अगर आप सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो एनएच 352, ताज एक्सप्रेस हाईवे या यमुना एक्सप्रेसवे से जा सकते हैं। इसे सफल पूरा करने में आपको 6 घंटे लगेंगे। दिल्ली से दौसा के लिए बस भी मिल जाती है और यहां आप मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने के लिए पहुंच सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story