×

Delhi Viral Vada Pav Girl: कौन है दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल, क्यों खौफ में जीने को है मजबूर

Delhi Viral Vada Pav Girl: दिल्ली में आपको अगर मुम्बईया स्टाइल का वड़ा पाव खाना हो तो आप वड़ा पाव गर्ल की इस स्टाल में जा सकते हैं। आइये जानते हैं कौन हैं ये।

Shweta Srivastava
Published on: 30 April 2024 11:40 AM GMT
Delhi Vada Paav Girl Viral Video
X

Delhi Vada Paav Girl Viral Video (Image Credit-Social Media)

Delhi Viral Vada Pav Girl: कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमे एक लड़की को कभी वड़ा पाव बेचते तो कभी फूट-फूट कर रोते हुए देखा जा सकता है। ये लड़की अब ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर है। आइये जानते हैं आखिर क्यों पड़ा इनका ये नाम और क्या है ये पूरा माजरा।

कौन है दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल (Delhi Vada Paav Girl Viral Video)

सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर इस महिला का नाम चंद्रिका गेरा दीक्षित है। जो पहले हल्दीराम में जॉब करती थी लेकिन बेटे की ख़राब तबियत की वजह से उन्हें अपनी इस नौकरी को छोड़ना पड़ा और पति के साथ मिलकर वो दिल्ली की फुटपाथ पर स्टॉल लगाने को मजबूर हुई। साथ ही तब शायद उन्हें अंदाज़ा भी नहीं होगा कि वो इस कदर फेमस हो जायेंगी कि उनकी स्टाल पर लम्बी कतार लग जाएगी।

इसके बाद चन्द्रिका किसी से फ़ोन पर बात करने की कोशिश करतीं हैं और मदद की गुहार लगाती भी नज़र आतीं हैं। आपको बता दें कि वो मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं और दिल्ली के लोगों को मुंबई स्टाइल का वड़ा पाव दे रहीं हैं। चन्द्रिका का कहना है कि दिल्ली में आपको वड़ा पाव के नाम पर हर जगह आलू की टिक्की खिलाते हैं लेकिन वो आपको असली मुम्बईया स्टाइल का वड़ा पाव खिला रहीं हैं।

चंद्रिका को खाना पकाना बेहद पसंद है और इसी हुनर को उन्होंने बिज़नेस में कन्वर्ट कर लिया और आज वो इससे अच्छी खासी कमाई भी कर रहीं हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story