×

Nainital Famous Street Food: नैनीताल में जरूर लें इन 5 स्ट्रीट फूड का आनंद

Nainital Famous Street Food: नैनीताल पर्यटन के लिहाज से एक खूबसूरत जगह है। प्राकृतिक सुंदरता के साथ यहां का खाना भी काफी स्वादिष्ट है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 29 April 2024 6:00 AM GMT (Updated on: 29 April 2024 6:00 AM GMT)
Street Foods Of Nainital
X

Street Foods Of Nainital (Photos - Social Media)

Street Foods Of Nainital : नैनीताल भारत के उत्तराखण्ड राज्य के नैनीताल ज़िले में स्थित एक नगर और महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। कुमाऊँ क्षेत्र में नैनीताल का विशेष महत्व है। यह 'छखाता' परगने में आता है। 'छखाता' नाम 'षष्टिखात' से बना है। 'षष्टिखात' का तात्पर्य साठ तालों से है। इस अंचल में पहले साठ मनोरम ताल थे। इसीलिए इस क्षेत्र को 'षष्टिखात' कहा जाता था। आज इस अंचल को 'छखाता' नाम से अधिक जाना जाता है। इसे भारत का लेक डिस्ट्रिक्ट कहा जाता है, क्योंकि यह पूरी जगह झीलों से घिरी हुई है। 'नैनी' शब्द का अर्थ है आँखें और 'ताल' का अर्थ है झील। बर्फ़ से ढ़के पहाड़ों के बीच बसा यह स्‍थान झीलों से घिरा हुआ है। इनमें से सबसे प्रमुख झील नैनी झील है जिसके नाम पर इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा है। नैनीताल का मुख्‍य आकर्षण यहाँ की झील है। स्‍कंद पुराण में इसे त्रिऋषि सरोवर कहा गया है।

कहा जाता है कि जब अत्री, पुलस्‍त्‍य और पुलह ऋषि को नैनीताल में कहीं पानी नहीं मिला तो उन्‍होंने एक गड्ढा खोदा और मानसरोवर झील से पानी लाकर उसमें भरा। नैनीताल में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। चलिए आज हम आपको यहां के कुछ स्ट्रीट फूड के बारे में बताते हैं।

दही जलेबी

नैनीताल की मशहूर दही जलेबी का स्वाद बेहद खास है। स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी दही जलेबी को बेहद पसंद करते हैं। नैनीताल में अंग्रेजों के समय से दही जलेबी खाई जा रही है. नैनीताल के मल्लीताल नैनी जलेबा भंडार में आप दही जलेबी का स्वाद ले सकते हैं। मात्र 50 रुपये में आपको दही जलेबी मिल जाएगी।

दही जलेबी


मोमो

नैनीताल में मोमो भी बहुत फेमस है। यहां तिब्बत मार्केट में मौजूद सोनम मोमो की दुकान बहुत फेमस है। यहां आप ₹100 में फुल प्लेट और ₹50 में हाफ प्लेट मोमो खा सकते हैं। न सिर्फ स्थानीय लोग और पर्यटक बल्कि सेलिब्रिटी भी इसके दीवाने हैं।

मोमो


बन टिक्की

जब आप यहां जाएंगे तो अक्सर लोगों को बन टिक्की खाते हुए देखेंगे। तल्लीताल के नीरूज रेस्टोरेंट में आप बन टिक्की का स्वाद ले सकते हैं। इसके साथ जो ड्राई फ्रूट की चटनी मिलती है वह तो बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है। बैंड के अंदर आलू टिक्की रखकर इस पर कई सारे मसाले डाले जाते हैं और यह बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

बन टिक्की


बाल मिठाई

नैनीताल में यह डिश बहुत ज्यादा फेमस है। शुद्ध घी से बनी इस मिठाई का आनंद लेने के लिए अक्सर लोग यहां पहुंचते हैं। मल्लीताल में मामूस स्वीट की दुकान है जिस पर आपको यह मिल जाएगी। शाहिद कपूर को भी अपनी फिल्म विवाह की शूटिंग के दौरान यह बहुत पसंद आई थी। लोग यहां आते हैं तो इसे अपने साथ पैक करवा कर भी ले जाते हैं।

बाल मिठाई


दूध जलेबी

दूध जलेबी एक ऐसी डिश है जिसके शौकीन आपको हर जगह मिल जाएंगे। मल्ली ताल के खड़ी बाजार में नेगी रेस्टोरेंट की दूध जलेबी जैसा स्वाद आपको कहीं नहीं मिलेगा। यहां केसर वाला दूध कुल्हड़ में डाल कर दिया जाता है। ऊपर से इसमें ड्राई फ्रूट मिलाए जाते हैं। यह दूध जलेबी आपको सिर्फ ₹100 में मिल जाएगी।

दूध जलेबी


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story