×

Andaman Nicobar Tour Guide: 6 दिनों में करें अंडमान निकोबार की यात्रा, इन शानदार जगहों का करें दीदार

Andaman Nicobar Travel Guide: अंडमान निकोबार भारत की एक बहुत ही खूसबूरत जगह है। अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो 6दिन में अपनी ट्रिप पूरी कर सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 28 April 2024 11:47 AM GMT
Andaman Nicobar itinerary
X

Andaman Nicobar itinerary (Photos - Social Media)

Andaman Nicobar Travel Guide: अंडमान निकोबार एक बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहां हर व्यक्ति एक ना एक बात घूमने के लिए जरूर जाना चाहता है। अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। भारत का यह केन्द्र शासित प्रदेश हिंद महासागर में स्थित है और भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का हिस्सा है। यह इंडोनेशिया के आचेह के उत्तर में 150 किमी पर स्थित है तथा अंडमान सागर इसे थाईलैंड और म्यांमार से अलग करता है। अगर आप यहां की यात्रा करना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं।

ऐसे करें यात्रा की शुरुआत

अंडमान की यात्रा के पहले चरण में आपको अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर पहुंचना होगा। आप भारत के अधिकांश प्रमुख शहरों से हवाई या जल मार्ग द्वारा अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर तक पहुँच सकते हैं। यात्री प्रमुख भारतीय शहरों से सीधी उड़ानें ले सकते हैं, जिसमें लगभग 2.5 से 5 घंटे लगेंगे। आपको दूसरे शहरों के एयरपोर्ट के लिए कई 'वन-स्टॉप' विकल्प आसानी से मिल जाएंगे। यहां पहुंचने के बाद आपको यहां का सेलुलर जेल म्यूजियम जरूर देखना चाहिए। अगर आप टूर गाइड चाहते हैं तो आप ₹200 में उसे यहां बुक भी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां लाइटिंग साउंड होता है जिसकी बुकिंग पहले से ही कर लेना चाहिए।

Andaman Nicobar itinerary


दूसरा दिन

इसके बाद आपको यहां के कोरबिन्स कोव बीच जाना चाहिए। यहां समुद्र के नजारे आपका दिल जीत लेंगे। यहां आप सीकार्ट का आनंद ले सकते हैं। इसके बाद आपको हैवलॉक जाकर किसी भी रिजॉर्ट में चेक इन करना होगा। इसके बाद आप राधानगर बीच से सनसेट का आनंद ले सकते हैं।

तीसरा दिन

आपको सुबह-सुबह काला पत्थर बीच पहुंचना होगा और यहां सूर्योदय का नजारा काफी शानदार होता है। यहां गोविंदा बीच पर आप स्कूबा डाइविंग का आनंद ले सकते हैं। यहां का एलीफेंट बीच भी बहुत शानदार है।

Andaman Nicobar itinerary


चौथा दिन

आपको फेरी लेकर नील आइलैंड पहुंचना होगा। यहां चेक इन करने के बाद आप लक्ष्मणपुर बीच का दीदार कर सकते हैं। यहां पर दो खूबसूरत ब्रिज भी हैं। भरतपुर बीच भी बहुत शानदार है यहां आप हाई टाइड का आनंद ले सकते हैं।

पांचवा दिन

नील आइलैंड को अलविदा करने से पहले सीतापुर बीच से सनसेट देखना ना भूलें। इसके बाद वापस पोर्ट ब्लेयर के लिए निकलना होगा। अगर आपके पास समय है तो यहां का चिड़िया टापू देख सकते हैं। इसके बाद आपको अगले दिन की फ्लाइट पकड़ कर अपने घर आना होगा।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story