×

Top 5 Mini Cooler Under 1000:ये हैं 1000 रुपये से सस्ते टॉप 5 मिनी कूलर

Top 5 Mini Cooler Under 1000: गर्मी के मौसम में घर को ठंडा रखने के लिए लोग AC से ज्यादा कूलर को खरीदना पसंद करते हैं। जिसका सबसे बड़ा एक कारण बजट भी है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 30 April 2024 1:44 PM GMT
Top 5 Mini Cooler Under 1000:ये हैं 1000 रुपये से सस्ते टॉप 5 मिनी कूलर
X

Top 5 Mini Cooler Under 1000: गर्मियों में AC, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की डिमांड काफी बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम में घर को ठंडा रखने के लिए लोग AC से ज्यादा कूलर को खरीदना पसंद करते हैं। जिसका सबसे बड़ा एक कारण बजट भी है। ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी मिनी कूलर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। कई सारे ब्रांड्स हर साल गर्मी के सीजन में मिनी कूलर को पेश करते हैं। ऐसे में अगर आपके पास बजट कम है और बजट में कूलर की तलाश में हैं तो आप यहां टॉप 5 मिनी कूलर की लिस्ट को देख सकते हैं।

ये हैं टॉप 5 मिनी कूलर (Top 5 Mini Cooler):

CTRL MiNi CoOlEr

इस मिनी कूलर की डिमांड भारतीय बाजार में काफी ज्यादा रहती है। ये कूलर प्लास्टिक बॉडी और बेहतरीन फीचर्स से लैस है। आप इसे किसी भी टेबल या स्टैंड पर रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कूलर पर मिल रहे बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा उठाकर इस मिनी कूलर को 748 रुपए में खरीद सकते हैं। हालांकि, इस कूलर की MRP 2,499 रूपए है। लेकिन अमेजन पर CTRL is मिनी कूलर पर 58% तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इतना ही नहीं कंपनी इस कूलर के लिए EMI का ऑप्शन भी दे रही है।

SKYUP Mini-cooler

इस मिनी कूलर की स्पेसिफिकेशन ये है कि, ये 90% बिजली की बचत करने में मददगार है। साथ ही कूलर मल्टीकलर के साथ लॉन्च हुआ है। इसकी खासियत ये है कि, ये कूलर इनडोर और आउटडोर दोनों के लिए बेस्ट है। साथ ही फ्रीस्टैंडिंग भी है। वहीं अमेजन SKYUP के इस मिनी कूलर पर 74% का छूट दे रहा है। बता दें कि, इसकी MPR 3,899 रूपए है लेकिन डिस्काउंट और ऑफर का फायदा उठाकर आप इसे 998 रूपए में खरीद सकते हैं।


MAHENOOR ENTERPRISE Mini Fan & Portable Air Conditioner

इस कूलर पर ग्राहकों को बड़ा डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। प्लास्टिक से बना ये मिनी कूलर अलग अलग कलर वेरिएंट में भारतीय बाजारों में उपल्ब्ध है। इस मिनी कूलर को खरीदने का फायदा ये भी है कि, अगर आपको ये कूलर पसंद ना आए तो आप 10 दिन में इसे वापस भी कर सकते हैं। इस कूलर पर बैंक भी कई सारे ऑफर्स दे रही है। बता दें कि, ऑनलाइन इस कूलर की कीमत 599 रूपए है।

JUGUTEE Mini Cooler

गर्मी के मौसम के लिए ये कूलर बेस्ट है। इस कूलर में ग्राहक को LED Light Control मिलेगा। इस कूलर को आप किसी भी टेबल पर रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक ऑफर और डिस्काउंट के साथ इस कूलर की कीमत 899 रुपए हो जाती है।

ACTIVA Heat Max (2000 Watts) with 2 Heating Mode

एक्टिवा ब्रांड की इस कूलर की खासियत ये है कि, ये तेज आवाज नहीं करती। इसे आप घर या ऑफिस में आराम से लगा सकते हैं। वहीं कंपनी का दावा है कि, इसमें ओवरहीटिंग की समस्या नहीं होती। इस कूलर को आप ऑनलाइन 999 रुपए में खरीद सकते हैं। कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी दे रही है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story