×

25 साल बाद लौट रहा है Nokia 3210, धांसू फीचर्स से होगा लैस

Nokia 3210: कंपनी Nokia 3210 को लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि, HMD Global ने HMD Pulse launch इवेंट में एक नए नोकिया 4G फोन को टीज किया है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 30 April 2024 12:36 PM GMT
25 साल बाद लौट रहा है Nokia 3210, धांसू फीचर्स से होगा लैस
X

Nokia 3210: नोकिया का फोन भारत में काफी पॉपुलर रहा है। एक बार फिर नोकिया का एक फोन 25 साल बाद लौट रहा है। दरअसल कंपनी Nokia 3210 को लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि, HMD Global ने HMD Pulse launch इवेंट में एक नए नोकिया 4G फोन को टीज किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि, कंपनी नोकिया का आईकोनिक फोन Nokia 3210 को पेश करने की तैयारी में है।

बता दें कि, नोकिया का ये 25 साल पुराना फोन, जो साल 1999 में लॉन्च किया गया था। उसे फिर से लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि, इस फोन को साल 2024 में लाने के साथ ही कई नई खूबियों के साथ पेश किया जा रहा है। कंपनी की ओर से, ये पहली बार नहीं है जब किसी पुराने फोन को एक नए अंदाज में पेश किया गया हो। इससे पहले भी कंपनी ने Mobile World Congress 2017 में Nokia 3310 को एक नए अंदाज में पेश किया था। बता दें कि, Nokia 3310 को कंपनी ने सबसे पहले साल 2000 में पेश किया था।


Nokia 3210 जल्द होगा लॉन्च

अब वहीं इस फोन को भी लॉन्च किया जाएगा। वहीं Nokia 3210 की बात करें तो 25 साल बाद इस फोन को पुराने फोन जैसे फ्रंट डिजाइन के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस फोन में ब्लूटुथ सपोर्ट, रियर कैमरा और एक एलईडी फ्लैश मिलेगा। ये फोन नए अंदाज में एंट्री लेने जा रहा है। वहीं कंपनी का दावा है कि, ये डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ और ब्लूटुथ और 4G कनेक्विटी जैसे तमाम बड़े फीचर्स के साथ लॉन्च होगा। बता दें कि, इस नए फोन पर नोकिया और एचएमडी दोनों की ब्रांडिंग मिलने वाली है। इस फोन को अभी ब्लू कलर ऑप्शन में स्पॉट किया है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कंपनी, नोकिया के इस आईकॉनिक फोन को एक से ज्यादा कई बेहतरीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च करेगी। देखना दिलचस्प होगा कि, कंपनी इस फोन को कब और कितने रुपए में लॉन्च करती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story