×

Google Play यूजर्स के लिए अच्छी खबर, पहली बार मिलने जा रहा ये खास फीचर

Google Play: गूगल प्ले स्टोर पर एक साथ कई ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल ने यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट लाया है। गूगल प्ले स्टोर पर आप अब एक साथ कई सारे ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 29 April 2024 9:42 AM GMT
Google Play यूजर्स के लिए अच्छी खबर, पहली बार मिलने जा रहा ये खास फीचर
X

Google Play: गूगल अपने यूजर्स के लिए अक्सर नए नए फीचर्स लाता रहता है। वहीं एक बार फिर गूगल अपने प्ले स्टोर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जिसके बाद यूजर्स को कई फायदा हो सकता है। दरअसल गूगल प्ले स्टोर पर एक साथ कई ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल ने यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट लाया है।

बता दें कि, जब हम गूगल प्ले स्टोर से कोई ऐप डाउनलोड करते हैं तो एक टाइम पर सिर्फ एक ही ऐप ही डाउनलोड कर पाते हैं, लेकिन अब गूगल ने अपने यूजर्स को बड़ा अपडेट दिया है। गूगल प्ले स्टोर पर आप अब एक साथ कई सारे ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप एक साथ कई ऐप्स को अपडेट भी कर सकते हैं।

गूगल प्ले स्टोर पर एक साथ डाउनलोड करें मल्टीपल ऐप्स

Google Play Store की मदद से यूजर्स कई ऐप्स को डाउनलोड और अपडेट करते हैं। वहीं गूगल ने एक नए फीचर की टेस्टिंग पूरी कर ली है और इसे रोलआउट भी शुरू कर दिया है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल अपने नए फीचर के अनुसार यूजर्स को एक साथ कई ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं।


दरअसल पहले ऐसा होता था कि जब भी यूजर्स कोई ऐप डाउनलोड करते थे तो एक ऐप के डाउनलोड होने के बाद ही दूसरे ऐप डाउनलोड नहीं कर पाते थे लेकिन अब नए फीचर के आने से आपका काम बेहद आसान होने वाला है। लेकिन अब नए फीचर के अलावा गूगल स्टोर पर जब आप किन्हीं दो ऐप या इससे ज्यादा को इंस्टाल करने के लिए क्लिक करते हैं तो दो ऐप तो एक साथ डाउनलोड होना शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को तीसरा ऐप पेंडिंग में दिखाई देगा। वहीं इस तरह आप मल्टीपल एंड्रॉयड ऐप्स आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।

इतना ही नहीं आप अपने फोन में इसे चेक भी कर सकते हैं। आप जान सकते हैं कि, ये किस तरह से काम करता है। ये फीचर आपके उस दौरान भी काम आ सकता है, जब आप कोई नया एंड्रॉयड फोन या फिर टैबलेट लेते हैं क्योंकि इसमें आप एक साथ कई ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा भारत के कुछ यूजर्स को प्ले स्टोर पर गूगल वॉलेट का भी ऑप्शन देखने को मिला है। हालांकि अभी तक गूगल वॉलेट को लेकर भारत में कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कुछ लोगों ने गूगल वॉलेट को लेकर ये अंदाजा लगाया है कि गूगल भारत में अपने वॉलेट को लेकर टेस्टिंग कर रही है। जल्द ही ये फीचर यूजर्स को मिल सकता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story