×

Flipkart Big Savings Days: बेहद सस्ते दाम में खरीदें ये सभी Laptops

Flipkart Big Savings Days: ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को सस्ते दाम में लैपटॉप खरीदने का मौका दे रही है। जिसके लिए कंपनी भारी छूट दे रही है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 2 May 2024 7:41 AM GMT
Flipkart Big Savings Days: बेहद सस्ते दाम में खरीदें ये सभी Laptops
X

Flipkart Big Savings Days: अगर आप कम दाम में बेहतरीन फीचर्स वाले लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को सस्ते दाम में लैपटॉप खरीदने का मौका दे रही है। जिसके लिए कंपनी भारी छूट दे रही है। ग्राहकों को फ्लिपकार्ट की ओर से ऑफर्स और डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं कम कीमत में बेहतरीन लैपटॉप्स देने के साथ flipkart 3 महीने से लेकर 12 महीने तक की नो कॉस्ट EMI भी दे रहा है। जिसमें 0% ब्याज और कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं है।

दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर Big Savings Days सेल की शुरुआत हो गई है। इस इस सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर ASUS HP Lenovo Acer और दूसरे टॉप ब्रांड के तगड़े फीचर्स वाले बेहतरीन लैपटॉप पर दमदार ऑफर्स और डिस्काउंट मिल रहा है जिसका फायदा उठाकर इन लैपटॉप को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। बता दें कि, इस सेल के दौरान गेमिंग लैपटॉप पर भी जबरदस्त ऑफर और डिस्काउंट मिल रहे हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं Flipkart Big Saving Days Sale में लैपटॉप पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में:

इन लैपटॉप पर मिल रहे बेहतरीन ऑफर्स और डिस्काउंट: (Flipkart बिग Saving Days Sale Laptop Offers And Discounts):

ASUS Vivobook 15

अगर आप ASUS के फैन हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है सस्ते दाम में इस कंपनी के लैपटाप को खरीदने की। Asus अपने पावरफुल लैपटॉप के लिए काफी पॉपुलर है। Flipkart पर चल रहे Big Saving Days Sale में ASUS ब्रांड के Asus Vivobook 15 पर बंपर डिस्काउंट और ऑफर मिल रहा है। इस लैपटॉप में 12th Gen Intel Core i3, 8GB RAM और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के साथ 512GB SSD दिया गया है। ये लैपटॉप 29,990 रुपये में उपलब्ध है, जो अब तक की सबसे कम कीमत मानी गई है।

आप चाहें तो ASUS Vivobook 15 के दूसरे मॉडल को भी खरीद सकते हैं। ये i5 प्रोसेसर और 16GB RAM के साथ आता है और इसकी कीमत करीब 43,990 रुपये है। ASUS TUF F15 भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। ASUS TUF F15 बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। इसमें RTX 3000 सीरीज GPU और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलती है। बता दें कि, Intel Core i5 प्रोसेसर द्वारा संचालित इस लैपटॉप की कीमत 55,990 रुपए है।

HP 15s

HP 15s भारत में एक पॉपुलर लैपटॉप है। इस लैपटॉप की Intel Core i3 मॉडल की कीमत करीब 33,990 रुपए है, जो अब तक की सबसे कम कीमत में मिल रही है। हालांकि, इसमें दूसरा मॉडल भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत करीब 42,990 रुपये है। वहीं ये दोनों मॉडल 8GB RAM, 512GB SSD के साथ आते हैं। इन लैपटॉप में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस दिया गया है और ये लैपटॉप शानदार स्टोरेज और परफॉर्मेंस भी यूजर्स को देते हैं।

HP Victus भी भारत में काफी पॉपुलर है। 12th जनरेशन इंटेल कोर i5 प्रोसेसर, 8GB रैम और 512GB SSD से लैस HP Victus एक जबरदस्त और पावरफुल लैपटॉप है। इसमें OLED डिस्प्ले मिलते हैं, जो इसे बाकी लैपटॉप से बिलकुल अलग बनाता है। इस लैपटॉप की कीमत 51,990 रुपए है।


Acer Aspire 7

अगर आप गेमिंग लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास बजट-फ्रेंडली गेमिंग लैपटॉप के लिए Acer Aspire 7 एक बहुत अच्छा विकल्प है। इस लैपटॉप में इंटेल कोर i5 प्रोसेसर, RTX 2050 ग्राफिक्स और 16GB रैम है, जो इसे एक पावरफुल लैपटॉप बनाने में मदद करता है। इस लैपटॉप की कीमत 47,990 रुपए है।

Acer Swift Go 14 लैपटॉप में 13th Gen Intel EVO Core i5 प्रोसेसर है। ये लैपटॉप 16GB रैम और OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस लैपटॉप की कीमत 56,990 रुपए है।

Acer Predator Neo में यूजर्स के लिए 13th जनरेशन का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर, 16GB रैम और 512GB SSD मिलता है। इस नए HP Pavilion Laptop पर आप शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इसे आप 97,990 रुपए में खरीद सकते हैं।

Lenovo IdeaPad Slim 3

नया Lenovo IdeaPad Slim लैपटॉप में यूजर्स को 13th जनरेशन इंटेल कोर i5 प्रोसेसर के साथ 16GB रैम और 512GB SSD मिलता है। इसे 51,990 रुपए में खरीद सकते हैं। Lenovo LOQ बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए बेस्ट लैपटॉप है। इस लैपटॉप में 144Hz डिस्प्ले, RTX 4060 ग्राफिक्स, 12th जनरेशन का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर, 16GB रैम और 512GB की SSD मिलता है। इस लैपटॉप को आप फ्लिपकार्ट पर 69,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy Book3

Samsung Galaxy Book3 एक अच्छा लैपटॉप है। इसमें 13th जनरेशन का इंटेल कोर i7 प्रोसेसर के साथ 16GB रैम और 512GB SSD मिलता है, जो इस लैपटॉप को पावरफुल बनाता है। ये लैपटॉप 62,990 रुपए में उपलब्ध है। इस लैपटॉप में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस भी शामिल है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story