×

DC vs RR: आईपीएल में Sanju Samson ने तोड़ा एमएस धोनी का महा रिकॉर्ड

IPL 2024 DC vs RR Match Sanju Samson Broke MS Dhoni Record: संजू सैमसन ने भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया

Sachin Hari Legha
Published on: 7 May 2024 7:28 PM GMT
DC vs RR MS Dhoni Sanju Samson
X

DC vs RR MS Dhoni Sanju Samson (Photo. RR/PBKS)

DC vs RR MS Dhoni Sanju Samson: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2024 के 56वें मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सब का दिल जीत लिया। मैच में हालांकि राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हार झेलनी पड़ी। लेकिन संजू ने अपनी पारी में कोई कसर नहीं छोड़ी, इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

Sanju Samson ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

आपको बताते चलें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 46 गेंद में 186.95 के स्ट्राइक रेट के साथ 86 रनों की पारी खेली। हालांकि, संजु सैमसन की इस पारी का अंत साई हॉप के एक अच्छे कैच के साथ हुआ। इस धाकड़ पारी में उनके बल्ले से 8 चौके तथा 6 छक्के भी आए। इन्हीं 6 छक्कों की मदद से संजू एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे हैं।

दरअसल संजू सैमसन ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया और इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए। वह अपनी 159वीं पारी में ही इस मुकाम पर पहुंच गए और एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने अपनी 165वीं पारी में 200वां छक्का लगाया था। वहीं इस सूची में विराट कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। संजू सैमसन आईपीएल के इतिहास में 200 या अधिक छक्के लगाने वाले 10वें बल्लेबाज भी बन चुके हैं। सूची में अन्य नाम क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, डेविड वार्नर, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल का भी शामिल है।

आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

1. संजू सैमसन- 159 पारी
2. एमएस धोनी- 165 पारी
3. विराट कोहली- 180 पारी
4. रोहित शर्मा- 185 पारी
5. सुरेश रैना- 193 पारी
Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story