कब-कब अंतरिक्ष यात्रा पर गईं सुनीता विलियम्स

(Photo Courtesy- Social Media)
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एक बार फिर अंतरिक्ष में जाने के लिए तैयार हैं।
सुनीता विलियम्स का यह तीसरा अंतरिक्ष मिशन है।
आइए जानते हैं इससे पहले कब-कब सुनीता अंतरिक्ष की यात्रा तय कर चुकी हैं।
सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में रिकॉर्ड 322 दिन बिता चुकी हैं।
उनके पास सबसे ज्यादा घंटे तक स्पेसवॉक करने वाली महिला वैज्ञानिक होने का रिकॉर्ड है।
विलियम्स 9 दिसंबर, 2006 को अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा पर गई थीं, जो 22 जून, 2007 तक चली।
यान पर रहते हुए, उन्होंने चार बार रिकॉर्ड 29 घंटे और 17 मिनट तक स्पेसवॉक किया था।
इसके बाद वह 14 जुलाई 2012 को दूसरी बार अंतरिक्ष यात्रा पर गईं और 18 नवंबर 2012 तक अंतरिक्ष में रही थीं।
सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष की यात्रा करने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं। उनसे पहले कल्पना चावला अंतरिक्ष जा चुकी थीं।