संजय लीला भंसाली की इन विवादित फिल्मों ने की थी सबसे ज्यादा कमाई
(Photo Courtesy- Social Media)
संजय लीला भंसाली का नाम बॉलीवुड के सक्सेसफुल डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व म्यूजिक कंपोजर में शामिल है।
SLB ने बॉलीवुड को कई आइकोनिक फिल्में दी हैं।
संजय लीला भंसाली की कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने विवाद में रहने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी।
गोलियों की रासलीला राम-लीला
फिल्म अपने टाइटल की वजह से विवादों में छा गई थी। लेकिन इसके बाद भी फिल्म साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी।
पद्मावत
यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई। जिसके बाद इसका टाइटल नेम चेंज किया गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कलेक्शन किया था।
बाजीराव मस्तानी
इस फिल्म को लेकर मराठा लोगों ने जमकर विरोध किया था। विवादों से घिरने के बावजूद भी फिल्म न सिर्फ बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई बल्कि इसने जबरदस्त कमाई भी की थी।
देवदास
यह फिल्म भी कई कारणों से कॉन्ट्रोवर्सी में थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में फिल्म ने धमाल मचा दिया था।