क्या आपका पार्टनर है बोरिंग? इस तरह बनाएं रोमांस किंग

(Photo Courtesy- Social Media)
क्या आपका भी पार्टनर रिश्ते के कुछ समय बाद ही बोरिंग हो गया है?
तो हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप अपने रिलेशनशिप में प्यार का तड़का एड कर सकती हैं।
एक प्यारी सी किस किसी का भी दिन बना सकती है। अगर आपको अपने पार्टनर पर बहुत प्यार आ रहा है तो उसे किस से जाहिर कर सकती हैं। उसके सिर पर हाथ फेरें और एक हल्की सी किस दें। इससे उसे भी आपके प्यार का एहसास होगा।
वो कहते हैं ना दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर के लिए घर में रोमांटिक डिनर भी प्लान कर सकती हैं। इस दौरान आप अपनी पुरानी यादों को भी ताजा कर सकते हैं।
हमेशा पार्टनर से ही उम्मीद न करें, खुद भी आप बोरिंग रिश्ते में रोमांस लाने की पहल कर सकती हैं।
कडलिंग से भी आप अपने पार्टनर के मूड को चार्ज कर सकती हैं। रिसर्च में भी यह सामने आया है कि कपल्स इंटिमेट रिलेशनशिप में अपने पार्टनर के साथ कडलिंग करना पसंद करते हैं।
अगर आप अपने रिश्ते से बोरियत को दूर करना चाहती हैं तो पार्टनर को सरप्राइज करें। सरप्राइज हर किसी को पसंद होता है। ऐसा करने से प्यार बढ़ता है और रिश्ता भी मजबूत होता है।
कभी-कभी बिजी शेड्यूल की वजह से भी लोग अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में आप उनके साथ रोमांटिक ट्रिप प्लान कर सकती हैं। ताकि आप उनके साथ अकेले में समय बिता पाएं।
भले ही आपकी शादी हो गई हो, लेकिन पार्टनर से फ्लर्ट करना नहीं भूलना चाहिए। आप उन्हें मैसेज करके भी फ्लर्ट कर सकती हैं। ऐसा करने से आप उनके पास न होकर पास रहेंगी।