भूल गए हैं फोन का पासवर्ड या पैटर्न? ऐसे करें मिनटों में अनलॉक

(Photo Courtesy- Social Media)
ऐसा कई बार होता है जब हम खुद ही अपने फोन का पासवर्ड या पैटर्न भूल जाते हैं।
कई बार गलत पासवर्ड डालने की वजह से फोन लॉक भी हो जाता है।
क्या आपके साथ भी ऐसा हो गया है, तो हम आपको कुछ इजी स्टेप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप फोन को अनलॉक कर सकते हैं।
सबसे पहले अपना फोन ऑफ कर दें। इसके थोड़ी देर बाद पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ दबाएं।
इसके बाद रिकवरी मोड का ऑप्शन दिखेगा। Factory Reset का ऑप्शन चुनें। अब आपको Wipe Cache का विकल्प दिखेगा।
ऐसा करने के कुछ देर बाद फोन को ऑन करें और बिना पासवर्ड डाले ही फोन अनलॉक हो जाएगा।
इसके अलावा गूगल अकाउंट से भी आप डेटा खोए बिना ही मोबाइल का लॉक खोल सकते हैं। इसके लिए गूगल अकाउंट में साइन इन करना होगा।
यहां अपने फोन को सेलेक्ट करें। इसके बाद स्क्रीन पर लॉक का विकल्प दिखेगा। अपना नया पासवर्ड टाइप करें। इसके बाद Lock पर क्लिक करें।
इस नए पासवर्ड से अपने फोन को अनलॉक करें।