देश में कितने लोगों को लगी थी कोविशील्ड, यहां जान लें सारी डिटेल्स

(Photo Courtesy- Social Media)
कोरोना वायरस के कारण देशभर में फैले उस भयानक मंजर को कोई नहीं भूल सकता।
लगातार बढ़ते केसेस और मौतों के बीच कोविड वैक्सीन संकटमोचन बनी।
लेकिन इस बीच कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड के कुछ खतरनाक साइड इफेक्ट्स सामने आए हैं।
कंपनी ने कहा है कि इससे खून के थक्के जमने की संभावना है।
इन साइड इफेक्ट्स के बारे में पता चलने के बाद लोग काफी डरे हुए हैं।
हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि डरने की कोई जरुरत नहीं है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि वैक्सीन का अचानक दिल का दौरा पड़ने से कोई संबंध नहीं है।
आइए जान लेते हैं भारत में कितने लोगों को कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन लगी थी।
भारत समेत दुनियाभर में बड़ी संख्या में इस वैक्सीन का इस्तेमाल हुआ था।
देश के साथ साथ इसे दुनियाभर के 50 से ज्यादा देशों में उपलब्ध कराया गया था।
भारत में 1 अरब 70 करोड़ डोजेज कोविशील्ड के लगाए गए थे।