×

Lok Sabha Election: स्मृति ईरानी का रोड शो शुरू, थोड़ी देर में पहुंचेंगी कलेक्ट्रेट, करेंगी नामांकन

Lok Sabha Election 2024: रोड शो के दौरान उमड़ी भारी भीड़, दिखा उत्साह। 2019 में अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हरा कर पहुंची थीं लोकसभा।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 29 April 2024 6:36 AM GMT
Smriti Irani
X

Smriti Irani   (photo: social media )

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी स्मृति ईरानी का रोड शो शुरू हो गया है। थोड़ी देर में वह कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी और अपना नामांकन करेंगी। रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी है। इस बीच लोग स्मृति ईरान हाथ हिला कर अभिवादन करते दिखे। वहीं स्मृति ईरान ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया उन्होंने भी हाथ हिला कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

इससे पहले उन्होंने अपने अमेठी स्थित आवास पर अपने पति के साथ पूजा-पाठ किया। अमेठी में 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 20 मई को मतदान होगा। 27 व 28 अप्रैल को छुट्टी पड़ गई। सोमवार को नामांकन फिर शुरू हुआ जो कि तीन मई तक चलेगा।

स्मृति इरानी ने दो पर्चे लिए हैं। इसके अलावा चौदह अन्य ने पर्चे लिए हैं। अब तक नामांकन के लिए 22 पर्चे लिए गए हैं।

भाजपा ने फिर से उतारा है मैदान में

स्मृति ईरान अमेठी से लोकसभा सांसद हैं। भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी उन्हें यहीं से अपना प्रत्याशी बनाया है।

राहुल गांधी को हराकर पहुंची थीं लोकसभा

स्मृति ईरान ने 2019 का लोकसभा चुनाव भी अमेठी से लड़ा था और जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंची थीं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराया था। इस बार अभी कांग्रेस ने यहां से अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि कांग्रेस राहुल गांधी को ही अमेठी से चुनाव लड़ाएगी। अगर ऐसा होता है तो यहां का चुनाव काफी दिलचस्प हो जाएगा।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story