×

Election 2024 : अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव, ऑनलाइन खरीदा गया पर्चा

Election 2024 : उत्तर प्रदेश में गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाली अमेठी सीट को अब सस्पेंस लगभग खत्म हो गया है। अमेठी से राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 2 May 2024 1:30 PM GMT (Updated on: 2 May 2024 3:09 PM GMT)
Election 2024 : अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव, ऑनलाइन खरीदा गया पर्चा
X

Election 2024 : उत्तर प्रदेश में गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाली हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट अमेठी को लेकर अब सस्पेंस लगभग खत्म हो गया है। अमेठी से राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के नाम से ऑनलाइन पर्चा खरीद लिया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी ऐलान नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि वह कल यानी तीन मई को नामांकन करेंगे। बता दें कि अमेठी में कल यानी तीन मई को नामाकंन की अंतिम तारीख है।

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा था कि अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवार को लेकर आज शाम तक घोषणा हो जाएगाी, केंद्रीय चुनाव समिति ने पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दी है। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि वह हमारे स्टार प्रचारक हैं, पूरे देश में उन्हें चुनाव प्रचार करना है। वह चाहते हैं कि राहुल अमेठी से और प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ें। केंद्रीय चुनाव समिति, संगठन और पार्टी कार्यकर्ता भी यही चाहते हैं, लेकिन अब निर्णय उन्हें ही लेना है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story