×

LoK Sabha Election 2024: स्मृति ईरानी ने अमेठी से भरा नामांकन, साथ में मौजूद रहे MP के सीएम मोहन यादव

LoK Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि अमेठी से हमारा गहरा रिश्ता है। अमेठी पहले सुल्तानपुर जिला का हिस्सा था। वहां हमारी ससुराल है। हमें यहां आकार बहुत प्रसन्नता हुई है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 29 April 2024 8:39 AM GMT (Updated on: 29 April 2024 8:43 AM GMT)
LoK Sabha Election 2024
X

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भरा नामांकन (Pic: Newstrack)

LoK Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज अमेठी से तीसरी बार नामांकन किया। स्मृति ईरानी के साथ एमपी के सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहे।नामांकन के पूर्व विशाल रोड शो निकाला गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार अमेठी के लोगों ने 2019 में इतिहास रचा था। उसी प्रकार इस बार भी इतिहास दोहराया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को दोपहर एक बजे के बाद नामांकन दाखिल किया। इस दौरान विजय रथ से वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सीएम मोहन यादव को कहना चाहती हूं कि अमेठी के कार्यकर्ताओं ने 2019 में भारत की राजनीति में इतिहास रचा था। अमेठी के साधारण कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके घर में परास्त किया था। जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निष्ठावान सहयोगी समर्थक और सेवक के रूप में इस धरती पर लाठी खाए और कांग्रेस की प्रताड़ना सहे। एक समय था जब कांग्रेस के प्रति एक शब्द बोलने पर जेल में भेज दिया जाता था।


मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि अमेठी से हमारा गहरा रिश्ता है। अमेठी पहले सुल्तानपुर जिला का हिस्सा था। वहां हमारी ससुराल है। हमें यहां आकार बहुत प्रसन्नता हुई है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेसी लोग जबरदस्ती कांग्रेस का प्रत्याशी लाना चाहते है। फिर भी कोई आने के लिए तैयार नहीं है। क्योंकि वह लोग जानते हैं कि स्मृति ईरानी यहां मजबूत है। उन्होंने कहा कि जब भगवान राम और भगवान भोलेनाथ को आनंद आ गया तो हमारे कृष्ण कन्हैया को क्यों आनंद नहीं आएगा। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी में कोई आम आदमी भी मुख्यमंत्री बन सकता है। यह दम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में ही है। उन्होंने आगे कहा कि रामनवमी के दिन ठीक 12:00 बजे भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ था आज वही समय है जब हमारी बहन स्मृति ईरानी का तिलक हो रहा है। भारत का मान सम्मान और सनातन धर्म का सम्मान दुनिया में बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी की सरकार बनाना है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story