×

Lok Sabha Election: बस बीजेपी को 5 साल दीजिए, हम...', मोदी बोले- 4 को जून खत्म हो जाएगी बीजेडी सरकार

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने सोमवार को ओडिशा के बेरहामपुर में और आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में चुनावी सभा को संबोधित किया।

Viren Singh
Published on: 6 May 2024 11:31 AM GMT
Lok Sabha Election 2024
X

Lok Sabha Election 2024  (सोशल मीडिया) 

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा के बेरहामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा बीजू जनता दल (बीजेडी) सरकार की समाप्ति तिथि करीब है। 4 जून को लोकसभा के साथ जब सूबे विधानसभा के परिणाम घोषित होंगे तो बीजेडी सरकार समाप्त हो जाएगी। यहां के बाद पीएम मोदी आंध्र प्रदेश पहुंचे और चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य और कांग्रेस सरकार पर हमला बोला।

हम राज्य को एक नंबर बनाएंगे

बेरहामपु में भाजपा के समर्थन में लोकसभा चुनाव की एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने लोगों से अपनी पार्टी को बदलाव देने का आग्रह किया, साथ ही वादा किया कि भाजपा ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाएगी। आपने कांग्रेस को 50 साल और बीजद को 25 साल दिए हैं। बस बीजेपी को पांच साल दीजिए, हम ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे।

राज्य में बनेगी डबल इंजन की सरकार

राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो उड़िया भाषा और उसकी संस्कृति को समझता हो। इस बार चुनाव बाद प्रदेश भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाएगी। बीजेडी सरकार की समाप्ति तिथि 4 जून, 2024 है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जो उड़िया संस्कृति और परंपरा में रहता है, समझता है और उस पर गर्व करता है, वह ओडिशा की समस्याओं को तेज गति से हल करने में मदद कर सकता है। पीएम का यह बयान नवीन पटनायक की उड़िया भाषा में कमजोर पकड़ को लेकर दिया। बीजेडी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं की।

सीएम शपथ का निमंत्रण देने के लिए आया हूं

उन्होंने कहा कि मैं यहां आपको 10 जून को बीजेपी के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने आया हूं। उसी दिन, हम आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करेंगे, जिसका नवीन पटनायक सरकार विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत भगवान जगन्नाथ सभी वरिष्ठ नागरिकों का ख्याल रखेंगे।

उपजाऊ भूमि- समुद्री तट के बाद भी यहां के लोगों गरीब

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने ओडिशा को 'जल जीवन मिशन' योजना के तहत ₹10,000 करोड़ दिए, लेकिन बीजद सरकार पैसे ठीक से खर्च नहीं कर सकी। उपजाऊ भूमि और समुद्री तट होने के बावजूद ओडिशा के लोग गरीब हैं। उन्होंने कहा कि हमने ओडिशा के लिए एक दूरदर्शी घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें युवाओं और महिलाओं के लिए नौकरियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का वादा किया गया है। पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी जो कहती है उसे पूरा करती है।

ओडिशा में दिवास्वप्न देख रही बीजेपी

पीएम मोदी के 4 जून को बीजेडी सरकार की विदाई वाले बयान पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पटलावार किया है। पांच बार के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि 'बीजेपी ओडिशा में सरकार बनाने का दिवास्वप्न देख रही है।

आंध्र प्रदेश में चुनावी रैली को किया संबोधित

ओडिशा के बाद सोमवार को ही पीएम मोदी आंध्र प्रदेश पहुंचे, यहां पर राजमुंदरी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि एनडीए न सिर्फ आगामी लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगा, बल्कि आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी परचम लहराएगा। विधानसभा में यह जीत विकसित आंध्र प्रदेश', 'विकसित भारत' के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

विकास शून्य, भ्रष्टाचार शत प्रतिशत

उन्होंने कहा प्रदेश ऊर्जा और प्रतिभा से समृद्ध है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आंध्र प्रदेश की ताकत को पूरी दुनिया मानती है। आज जब भारत बड़ी प्रगति कर रहा है, तो आंध्र प्रदेश को भी ऐसा ही करना चाहिए, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार के तहत आंध्र प्रदेश का विकास असंभव है। विकास के नाम पर काम शून्य और भ्रष्टाचार शत प्रतिशत है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story