×

Lok Sabha Election: तीसरे राउंड में अमित शाह, दिग्विजय, सिंधिया समेत कई बड़े चेहरे

Lok Sabha Election: गुजरात के गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से अमित शाह दूसरी बार मैदान में हैं। इस क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है और यहां से लालकृष्ण आडवाणी जैसे बड़े नेता भी सांसद रह चुके हैं।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 6 May 2024 3:06 PM GMT
Lok Sabha Elections Third Phase Voting May 7 BJP Leader Amit Shah, Digvijay Singh, Jyotiraditya Scindia
X

तीसरे राउंड में अमित शाह, दिग्विजय, सिंधिया समेत कई बड़े चेहरे: Photo- Newstrack

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के तीसरे राउंड में 7 मई को 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान होगा। इस राउंड में गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कई दिग्गज उम्मीदवार मैदान में हैं।

अमित शाह

गुजरात के गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से अमित शाह दूसरी बार मैदान में हैं। इस क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है और यहां से लालकृष्ण आडवाणी जैसे बड़े नेता भी सांसद रह चुके हैं। 1989 के बाद से यहां पर लगातार भाजपा का कब्जा है। अमित शाह के सामने कांग्रेस ने सोनल पटेल को उतारा है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और पूर्व कांग्रेसी ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश की गुना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर सिंधिया परिवार का कब्जा लम्बे समय से रहा है लेकिन पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा के कृष्णपाल सिंह ने सिंधिया को हरा कर चौंका दिया था। इस बार सिंधिया भाजपा में हैं और उनके सामने हैं कांग्रेस जे यादवेंद्र राव देशराज सिंह।

कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी: Photo- Social Media

अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से मैदान में हैं। अधीर यहां से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार उनके सामने भाजपा ने निर्मल साहा और तृणमूल ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है। इस बार अधीर के लिए चुनौतियां ज्यादा मानी जा रही हैं।

सुप्रिया सुले

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार का गढ़ माना जाता है बारामती निर्वाचन क्षेत्र। यहां इस बार मुकाबला दिलचस्प है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में टूट के बाद शरद पवार ने यहां से अपनी बेटी सुप्रिया सुले को उतारा है जबकि सुप्रिया के चचेरे भाई अजित पवार ने अपनी पत्नी सुनेत्रा को उतार दिया है। इस बार कांटे की टक्कर की उम्मीद है।

दिग्विजय और शिवराज

मध्य प्रदेश में दो पूर्व मुख्यमंत्री चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। राजगढ़ से दिग्विजय सिंह भाजपा के दो बार के सांसद रोडमल नागर को चुनौती दे रहे हैं। दिग्विजय इस सीट से पहले भी सांसद रहे हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा से है।

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल: Photo- Social Media

बदरुद्दीन अजमल

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल असम की धुबरी सीट से मैदान में हैं। यहां से वे तीन बार सांसद रह चुके हैं। उनके सामने कांग्रेस के रकीबुल हुसैन हैं।

प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से चुनाव लड़ रहे हैं। जोशी 2004 से इस सीट से जीतते आ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके सामने विनोद आसुती को उतारा है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story