×

Election 2024 : महाराष्ट्र के सातारा में विपक्ष पर गरजे पीएम मोदी, कहा - फेक वीडियो फैलाकर देश का माहौल कर रहे खराब

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के सातारा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर प्रहार किया।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 29 April 2024 11:24 AM GMT (Updated on: 29 April 2024 12:19 PM GMT)
Election 2024 : महाराष्ट्र के सातारा में विपक्ष पर गरजे पीएम मोदी, कहा - फेक वीडियो फैलाकर देश का माहौल कर रहे खराब
X

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के सातारा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फेक वीडियो फैलाकर देश का महौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, हमें इन सबसे बचने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सातारा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की महान धरती सातारा को मैं सिर झुकाकर नमन करता हूं। यहां उमड़ा ये जनसमुद्र साफ बता रहा है कि पूरा महाराष्ट्र 4 जून को विजयोत्सव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि 2013 में जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया, तब मैं रायगढ़ के किले पर चला गया। मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि स्थल पर ध्यानस्थ होकर बैठा था। उस समय छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि स्थल से मुझे जो ऊर्जा, प्रेरणा और आशीर्वाद मिला, उसी के बदौलत मैं बीते 10 वर्षों से आपके लिए जीने का प्रयास करता हूं।

कांग्रेस ने गुलामी मानसिकता को फलने दिया

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ, कांग्रेस ने गुलामी की मानसिकता को फलने दिया था। पूरी ​दुनिया छत्रपति महाराज की नौसेना का लोहा मानती थी, लेकिन इतने वर्षों तक आजाद भारत की नौसेना के झंडे पर अंग्रेजों का निशान था। उन्होंने कहा कि मोदी ने आकर अंग्रेजों के निशान को हटाया। मोदी ने तय किया कि इस झंडे की ताकत तब बढ़ेगी, जब हमारे नौसेना के झंडे में छत्रपति शिवाजी के प्रतीक को स्थान दिया जाएगा।

आरक्षण मामले में कांग्रेस को निशाने पर लिया

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण को मना करता है, लेकिन उन्होंने (कांग्रेस) रातो रात कर्नाटक के सभी मुस्लिमों को ओबीसी घोषित कर दिया और रातो रात ओबीसी के आरक्षण को वहां के मुस्लिमों को दे दिया। अब कांग्रेस, संविधान बदलकर यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है। कांग्रेस और अघाड़ी वालों कान खोलकर सुन लीजिए, जब तक मोदी जिंदा है और जब तक जनता-जनार्दन का मुझ पर आशीर्वाद है, तब तक धर्म के नाम पर आरक्षण लाने की कोशिश, संविधान बदलने की कोशिश आप नहीं कर पाओगे।

अगले पांच वर्षों तक मिलेगा मुफ्त अनाज

उन्होंने कहा कि हमने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी परेशानियों को भाग्य के नाम पर नहीं छोड़ा, हर देशवासी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प लिया। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के जरिए आज गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। आज हमारी सरकार 80 करोड़ जरूरतमंदों को हर महीने मुफ्त अनाज देती है और आने वाले 5 वर्षों की भी गारंटी दी है। कांग्रेस सरकार का रवैया गरीबों को लेकर क्या होता था, इसका अंदाजा आप उनकी नीतियों से लगा सकते हैं। जब कांग्रेस की सरकार थी, तब हजारों टन अनाज सरकार के गोदामों में सड़ता था। कांग्रेस सरकार उसे गरीबों को देने को तैयार नहीं थी। मना कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कांग्रेस सरकार अनाज गरीबों में बांटे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story