×

Best Kurta Brands: जब पहनेंगे इस ब्रांड के कुर्ते, मुड़-मुड़ कर देखेंगी लड़कियां

Best Kurta Brands: यहां हम आपको कुर्ते के कुछ टॉप क्लास ब्रांड के नाम बताने जा रहें हैं, जिसके कुर्ते यदि आपने किसी फंक्शन में पहन लिया तो सारी महफिल आपको ही तकती रह जायेगी।

Shivani Tiwari
Published on: 1 May 2024 6:00 AM GMT (Updated on: 1 May 2024 6:00 AM GMT)
Top 5 Mens Best Kurta Brands
X

Top 5 Men's Best Kurta Brands (Photo- Social Media)

Top 5 Men's Best Kurta Brands: कोई त्योहार हो या फिर घर का कोई फंक्शन पुरुष कुर्ता पायजामा ही पहनना पसंद करते हैं, क्योंकि देखा जाए तो लड़कियों की अपेक्षा आदमियों के पास कपड़ों की उतनी चॉइस नहीं है, इस वजह से फंक्शन के लिए कुर्ता पायजामा ही बेस्ट होता है। आज के समय में तो बेहद ही डिजाइनर कुर्ता सेट आने लगा है, पहले के जमाने में या तो व्यक्ति कुर्ता पायजामा पहनता था या फिर कुर्ता धोती, लेकिन आज के समय में कुर्ते में भी बहुत से ऑप्शन हैं। यहां हम आपको कुर्ते के कुछ टॉप क्लास ब्रांड के नाम बताने जा रहें हैं, जिसके कुर्ते यदि आपने किसी फंक्शन में पहन लिया तो सारी महफिल आपको ही तकती रह जायेगी।

टॉप 5 बेस्ट कुर्ता ब्रांड (Best Kurti Brand In India)

आज के समय में कई ब्रांड के कुर्ते मार्केट में मिलते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि सब अच्छे ही हों, बहुत से लोकल भी होते हैं, इस वजह से यदि पार्टी या शादी में रंग जमाना है तो कुर्ता भी टॉप क्लास का होना चाहिए, ताकी जिसकी नजर आप पर पड़े, वही आपको देखता रह जाएं। यहां है कुछ टॉप कुर्ता ब्रांड की लिस्ट, जिसके कुर्ते तो आपको अपने वार्डरोब में रखना ही चाहिए -


1. मान्यवर

मान्यवर इस समय लोगों का पसंदीदा कुर्ता ब्रांड बना हुआ है, यह बहुत ही भरोसेमंद ब्रांड है, जिसके आज के समय में हजारों ग्राहक हैं। मान्यवर के कुर्ते लुक वाइज बेहद ही खूबसूरत होते ही हैं, साथ ही पहनने में भी बेहद कंफर्टेबल होते हैं।

2. रेमंड

रेमंड बहुत ही पुराना ब्रांड है, यदि आप अपने घर के बुजुर्गों से पूछेंगे तो वो भी इसका नाम बता देंगे, क्योंकि पुराने जमाने के लोग भी रेमंड के कपड़े पहन चुके हैं, रेमंड के शर्ट और पैंट भी लोग खूब पहनते हैं, यह बहुत ही ट्रस्टेड ब्रांड बन चुका है। रेमंड के कपड़ों की क्वालिटी बहुत ही कमाल की होती है।


3. पीटर इंग्लैंड

पीटर इंग्लैंड का नाम तो आप सभी ने सुना होगा, शायद इसकी टी शर्ट भी जरूर ही पहनी होगी। आपको बता दें कि पीटर इंग्लैंड का कुर्ता भी आता है, जी हां! शॉर्ट कुर्ते से लेकर लॉन्ग हर तरह के कुर्ते आपको आसानी से मिल जायेंगे, जो दिखने में बेहद कूल होते हैं।

4. फैबइंडिया

फैब इंडिया ब्रांड में आपको एक से एक डिजाइनर और यूनिक कुर्ते देखने को मिलेंगे। यदि आप अपने दोस्त की शादी में रंग जमाना चाहते हैं तो बिना सोचे समझे आपको फैब इंडिया ब्रांड का कुर्ता खरीद लेना चाहिए, इसकी काफी वैरायटी मार्केट में मौजूद है, इसकी खासियत यह भी है कि इसका फैब्रिक बहुत ही शानदार होता है। ये आपको अफोर्टेबल प्राइस में मिल जायेगा।

5. सभ्यता

सभ्यता भी एक अच्छा ब्रांड है, इनके कपड़े की क्वालिटी काफी अच्छी होती है, खास बात तो यह है कि ये आपको सही दाम में मिल जायेगा। सस्ते के साथ आपको क्लासी लुक भी देगा। सभ्यता ब्रांड में कई शेड्स के कुर्ते मौजूद हैं, आपको हर कलर का कुर्ता मिल जायेगा।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story