×

Sonam Kapoor Favourite Dish: इस अजीबो-गरीब डिश की दीवानी हैं सोनम कपूर

Sonam Kapoor Favourite Dish: क्या आप जानते हैं कि सोनम कपूर का पसंदीदा डिश कौन सा है? नहीं! तो आइए हम आपको बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 8 May 2024 3:45 AM GMT (Updated on: 8 May 2024 3:45 AM GMT)
Sonam Favourite Dish
X

Sonam Favourite Dish ( Photo- Social Media)

Sonam Kapoor Favourite Food: बॉलीवुड इंडस्ट्री की गॉर्जियस दिवा सोनम कपूर काफी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं, हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि वे लाइमलाइट से भी दूर हैं, जी नहीं! पर्दे से दूर होने के बाद भी सोनम कपूर अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं, कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते, तो कभी अपने आउटफिट के चलते सोनम कपूर चर्चा में आ ही जाती हैं। सोनम कपूर की बात हो ही रही है तो क्यों न आज हम उनके फैंस को उनके बारे में एक स्पेशल चीज बताएं, क्या आप जानते हैं कि सोनम कपूर का पसंदीदा डिश कौन सा है? नहीं! तो आइए हम आपको बताते हैं।

सोनम कपूर फेवरेट डिश (Sonam Kapoor Favourite Dish)

सोनम कपूर अपने फैशन सेंस की वजह से खूब लाइमलाइट बटोरती हैं, साथ ही अब तो उनकी फिटनेस की भी फैंस तारीफ करते हैं, जी हां! सोनम कपूर एक बच्चे की मां बन गईं हैं, लेकिन उन्हें देख लगता नहीं है कि सोनम कपूर एक बच्चे की मां होगी, डिलीवरी के बाद उन्होंने बहुत ही तेजी से अपना वजन कम किया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। वैसे सोनम कपूर अपनी फिटनेस का ध्यान तो देती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वह अपनी पसंदीदा डिश नहीं खाती। आपमें से बहुत कम लोगों को पता होगा कि सोनम कपूर का पसंदीदा फूड क्या है, वहीं शायद आधे लोग तो पहली बार उस डिश का नाम सुन रहें होंगे, दरअसल सोनम कपूर को सेयाल ब्रेड (Seyal Bread) बहुत अधिक पसंद है, आइए आपको इसकी रेसिपी भी बताते हैं।


सोनम कपूर फेवरेट सेयाल ब्रेड की रेसिपी (Sonam Kapoor Seyal Bread Recipe)

जिन लोगों ने सेयाल ब्रेड का नाम पहली बार सुना होगा, वो यकीनन यही सोच रहें होंगे कि ये होता क्या है और बनता कैसे है। दरअसल सोनम कपूर ने खुद इसकी रेसिपी साझा की है, उनका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह सेयाल ब्रेड की रेसिपी बताते नजर आ रहीं हैं।

सेयाल ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल लेना है, जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालना है, उसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भूनना है, जब प्याज हल्की सी ब्राउनिश हो जाए तो उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालना है, फिर इसमें कटा हुआ टमाटर डालना है और थोड़ा सा पावभाजी मसाला और कढ़ी का पत्ता डालकर सबको अच्छे से मिक्स करना है, कुछ देर ढक कर पकने देना है। जब टमाटर अच्छे से पक जाए तो अब उसमें पानी डालकर 3-4 मिनट पकाना है, फिर उसमें ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके डाल देना है और धीमी आंच में 5 मिनट तक पकाना है। 5 मिनट बाद इसमें ऊपर से नींबू और हरी धनिया डालनी है, बस इस तरह आपका सेयाल ब्रेड तैयार हो चुका है, इसे आप और स्वादिष्ट बनाने के लिए ऊपर से प्याज और सेव डाल सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story