×

Malaika Yoga: 24 घंटे चमकेगा चेहरा, यदि मलाइका अरोड़ा के इस नुस्खे को कर लिया फॉलो

Malaika Arora Face Yoga: आइए आज हम आपको बताते हैं कि मलाइका अरोड़ा की दमकती हुई स्किन का आखिरकार राज क्या है।

Shivani Tiwari
Published on: 4 May 2024 4:00 AM GMT (Updated on: 4 May 2024 4:00 AM GMT)
Malaika Arora Face Yoga
X

Malaika Arora Face Yoga (Photo- Social Media)

Malaika Arora Face Yoga: बॉलीवुड की दुनिया में जब भी फिटनेस की बात होती है तो अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का नाम तो सबसे पहले लिया जाता है, क्योंकि मलाइका अरोड़ा फिटनेस की मिसाल बन चुकीं हैं, लगभग-लगभग 50 साल की हो चुकी मलाइका के चेहरे पर नूर ऐसे टपकता है जैसे वह अभी महज 30 या 35 साल की हों। जहां बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झाइयां दिखने लग जाती हैं, वहीं मलाइका अरोड़ा के साथ तो कुछ उल्टा ही है, बढ़ती उम्र के साथ वह और जवां होती जा रहीं हैं। आज भी उनके चेहरे पर आपको झाइयां या फाइन लाइन्स नजर नहीं आएंगे, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि मलाइका अरोड़ा की दमकती हुई स्किन का आखिरकार राज क्या है।

मलाइका अरोड़ा फिटनेस फंडा (Malaika Arora Fitness Secret)

ये तो आप सब जानते ही हैं कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस पर कितना ध्यान देती हैं, वह अपनी योगा क्लास को लेकर काफी पंचुअल हैं। आए दिन आप उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर देखते होंगे, जहां वे अपने योगा क्लास के बाहर स्पॉट होती हैं। गर्मी हो, धूप हो, बारिश हो मलाइका एक भी दिन अपनी योगा क्लास मिस नहीं करती हैं और यही वजह है कि वे इस उम्र में इतनी फिट, एनर्जेटिक और एक्टिव हैं। मलाइका की फिटनेस की बात तो हो गई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस के चमकते चेहरे का क्या सीक्रेट है? नहीं! आइए हम बताते हैं।


मलाइका अरोड़ा करती हैं फेस योगा (Malaika Arora Face Yoga Video)

मलाइका अरोड़ा का फेस हर समय इतना ग्लो करता है, यहां तक कि नो मेकअप लुक में भी उनके चेहरे पर एक नूर छाया रहता है, ऐसे में उनके काफी फैंस ये जानना चाहते हैं कि मलाइका अरोड़ा के फेस की स्किन हर समय इतनी ग्लो कैसे करती है, तो हम आपको बता दें कि दरअसल मलाइका अरोड़ा फेस योगा करती हैं, जी हां! फेस योगा की वजह से ही उनके चेहरे पर 24 घंटे ग्लो रहता है। आपको बता दें कि फेस योगा करने से ब्लड सर्कुलेशन तेजी होता है, जिससे चेहरा नेचुरली ग्लो करता है, यदि आप भी चाहते हैं कि आपका फेस बिना मेकअप के ग्लो करें तो आज से ही फेस योगा करना शुरू कर दें। मलाइका अरोड़ा अपना फेस योगा टिप्स फैंस के साथ भी साझा कर चुकीं हैं। मलाइका चेहरे के लिए 3 तरह का योगा करती हैं। गुब्बारा मुद्रा, फेस टैपिंग और मछली मुद्रा।


गुब्बारा मुद्रा (Balloon Pose)- इसमें आपको अपने मुंह के अंदर हवा भरकर उसे कुछ देर फुलाए रखना है और फिर अपने हाथ की दो अंगुली को होंठ पर रखना है

फेस टैपिंग (Face Tapping) - फेस टैपिंग में आपको अपने दोनों हाथों की मदद से फेस से लेकर नेक तक हल्के हाथों से टैपिंग करनी है।

मछली मुद्रा (Fish Pose) - मछली मुद्रा के लिए आपको अपने होंठो को मछली के मुंह के जैसा बनाना है और फिर सिर को ऊपर की ओर रखना है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story