×

Kitchen Tips: लहसुन छीलने में आता है आलस, यहां है जबरदस्त उपाय

Easiest Way To Peel Garlic: हम आपको लहसुन छीलने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहें हैं, जिससे आप मिनटों में बहुत सारे लहसुन छील सकेंगे।

Shivani Tiwari
Published on: 29 April 2024 8:16 AM GMT
Easiest Way To Peel Garlic
X

Easiest Way To Peel Garlic (Photo- Social Media)

Easiest Way To Peel Garlic: लहसुन का इस्तेमाल आप सभी के घरों में होता ही होगा, क्योंकि जब भी घर में कुछ अच्छी सब्जी बनानी होती है या फिर चटनी या फिर कोई अन्य डिश, लहसुन तो उसमें जरूर पड़ता है, क्योंकि लहसुन खाने के स्वाद को डबल कर देता है। लेकिन लहसुन के साथ एक सबसे बड़ी समस्या यह है कि इसे छीलने में बहुत आलस आता है, जी हां! लहसुन छीलना आसान काम नहीं होता है, क्योंकि उसमें बहुत टाइम लगता है, लेकिन आज हम आपको एक जबरदस्त नुस्खा बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से लहसुन छील सकेंगे।

लहसुन छीलने का आसान तरीका (Lahsun Chhilane Ka Asan Tarika)

जब भी कभी-कभी आपकी मां आपसे लहसुन छीलने की कहती होगी तो यकीनन आपको दादी नानी सबकी याद आ जाती होगी, क्योंकि वाकई लहसुन छीलना बहुत ही मुश्किल का काम होता है। लहसुन छीलते वक्त नाखूनों में बहुत लगता है, साथ ही वह काले भी हो जाते हैं, हालांकि अब आपको बिलकुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम लहसुन छीलने का सबसे आसान तरीका आपको बताने जा रहें हैं, जिससे आप मिनटों में बहुत सारे लहसुन छील सकेंगे।


सबसे आसान तरह से लहसुन छीलने के लिए आप पहले लहसुन को अलग-अलग कर लीजिए, अब एक पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिए, इसके बाद लहसुन को पैन में डाल दीजिए, साथ ही ऊपर से थोड़ा सा नमक भी डाल दें। करीब 3 से 4 मिनट से लहसुन को भूने, फिर गैस बंद कर दें। अब भुने हुए लहसुन की किसी साफ कपड़े में निकाले और उसे कपड़े की मदद से थोड़ा रगड़े, लहसुन का छिलका अपने आप ही निकल जायेगा। इस तरह आप लहसुन बड़ी ही आसानी से छील सकते हैं। वहीं यदि आपके पास माइक्रोवेव है तो आप लहसुन को अलग-अलग कर माइक्रोवेव में रख दें, कुछ मिनट बाद निकाल कर, कपड़े से रगड़ दें, इस तरह से भी आसानी से लहसुन को छीला जा सकता है। यदि आप भी लहसुन छीलने से परेशान हो चुके हैं तो एक बार इस आसान सी विधि को जरूर ट्राई करें।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story