×

Karnataka: कर्नाटक में एक मां बनी कुमाता, दिव्यांग पुत्र को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंका, दंपति गिरफ्तार

Karnataka News: डांडेली ग्रामीण पुलिस इंस्पेक्टर कृष्णा बराकेरी ने बताया कि सावित्री ने कथित तौर पर रात 9 बजे के आसपास अपने बेटे को मगरमच्छ से भरी काली नदी से जुड़ी एक बेकार नहर में फेंक दिया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

Viren Singh
Published on: 6 May 2024 5:36 AM GMT (Updated on: 6 May 2024 5:38 AM GMT)
Karnataka: कर्नाटक में एक मां बनी कुमाता, दिव्यांग पुत्र को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंका, दंपति गिरफ्तार
X

Karnataka News: कर्नाटक के से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर दिया है। उत्तर कन्नड़ के डांडेली तालुक में रहने वाली एक महिला ने अपने एक दिव्यांग (6 वर्षीय) बच्चे से परेशान होने के चलते उसे नदी में फेंक दिया, जहां पर मगरमच्छ के हमले से उसकी मौत गई। बच्चा से जन्म से ही बोलने में बोल नहीं पाता था, जिसको लेकर दंपति अक्सर अपने बड़े बेटे की स्थिति को लेकर एक-दूसरे से लड़ते थे, जिसके बाद महिला ने परेशान होकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को नदी ने निकाल लिया। मृतक के शरीर पर मगरमच्छ के हमले के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस ने दंपति को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुत्र की विकलांगता पर दंपति में लड़ते थे

दंपति आरोपी की पहचान पत्नी सावित्री और उसके पति रवि कुमार (27) के रूप मे हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार लिया है। दंपति का दो साल का एक बेटा और है। पुलिस के मुताबिक, सावित्री का पति अपने बड़े बेटे की विकलांगता को लेकर अक्सर झगड़ा करता था और उससे सवाल करता था कि उसने ऐसे बच्चे को जन्म क्यों दिया? झगड़े के दौरान महिला का पति बच्चे को नदी में फेंक देने की धमकी भी देता था। बीते शनिवार रात इसी मामले पर हुई बहस के बाद मां ने अपने बच्चे को एक बेकार नहर में फेंक दिया, जो सीधे मगरमच्छों से भरी काली नदी से जुड़ी हुई है।

काली नदी में फेंका बच्चे को

डांडेली ग्रामीण पुलिस इंस्पेक्टर कृष्णा बराकेरी ने बताया कि सावित्री ने कथित तौर पर रात 9 बजे के आसपास अपने बेटे को मगरमच्छ से भरी काली नदी से जुड़ी एक बेकार नहर में फेंक दिया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों और स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंची। बच्चे को नदी से निकालने के लिए प्रयास भी किया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण बच्चे को ढूंढ नहीं पाई। रविवार सुबह बच्चे का शव बरामद किया गया।

मगरमच्छ के हमले से बच्चे की मौत

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बच्चे को गंभीर चोटें, शरीर पर काटने के निशान और एक हाथ गायब मिला, जिससे पता चलता है कि वह मगरमच्छ के हमले का शिकार था। दंपति के ऊपर धारा 109 (किसी भी अपराध के लिए उकसाना, यदि उकसाया गया कार्य परिणामस्वरूप किया जाता है, और जहां इसकी सजा के लिए कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया है) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के सिलसिले में पति और पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story