×

Stree 2 Update: स्त्री 2 की कहानी को लेकर आया बड़ा अपडेट, पहले से दोगुना होगा डर का डोज

Stree 2 Movie Story: स्त्री 2 के जरिए एक बार फिर से Shraddha Kapoor डराने को तैयार हैं, इस बार हर कोई कहेगा ओ स्त्री कल आना, कहानी होने वाली है दिलचस्प

Shikha Tiwari
Published on: 8 May 2024 6:48 AM GMT (Updated on: 10 May 2024 1:52 AM GMT)
Stree 2 Movie Story In Hindi
X

Stree 2 Update

Stree 2 Movie Update: श्रद्धा कपूर व राजकुमार राव की फिल्म Stree 2018 में सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शको को खूब पसंद आई थी। ये एक कॉमेडी हॉरर फिल्म थी। स्त्री के पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स ने दूसरे पार्ट को लेकर एनाउंसमेंट किया। जिसके बाद दर्शको को यही इंतजार है। बॉलीवुड में बहुत कम हॉरर-कॉमेडी फिल्में बनती हैं। लेकिन आज तक जितनी भी बनी हैं, दर्शकों ने उसे काफी ज्यादा पसंद किया है। उसी में से श्रद्धा कपूर व राजकुमार राव की फिल्म Stree रही हैं। अब जाकर Shraddha Kapoor व Rajkumar Rao की फिल्म Stree 2 बनने जा रही हैं। इस फिल्म में इस बार दर्शकों को डर के साथ-साथ कॉमेडी का डोज भी दोगुना देखने को मिलने वाला है। जिसके बारे अभिषेक बनर्जी ने बताया है।

स्त्री 2 फिल्म की कहानी क्या है? (Stree 2 Movie Story In Hindi)-

अभिषेक बनर्जी जिन्होंने स्त्री में जना का किरदार निभाया था अपने अपकमिंग फिल्म Stree 2 के बारे में खुलकर बात करते हुए बताया कि स्त्री 2 (Stree 2) इस बार बड़े स्तर पर होने वाला है। इसे बहुत बड़े स्तर पर शूट किया गया है। इसका वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट) भी बहुत अच्छा है। तो वहीं फिल्म में इस बार कॉमेडी के साथ ही साथ डर का डोज भी दोगुना होने वाला हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के सीक्वल में स्त्री के साथ-साथ अब भेड़िया का भी राजकुमार राव को सामना करना पड़ेगा। बता दे कि स्त्री 2 बीते साल रिलीज हुई वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' का क्रॉसओवर है। ऐसे में वरुण धवन 'भेड़िया' बनकर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर मूवी में कैमियो करते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि 'स्त्री-2' (Stree 2) के लिए वरुण धवन ने हाल ही में मुंबई के एक स्टूडियो में कैमियो शूट किया है। बता दे कि वरूण धवन के अलावा तमन्ना भाटिया भी स्पेशल अपीरियंस करते हुए नजर आएंगी।

स्त्री 2 कब आएगी (Stree 2 Release Date)

स्त्री के पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स स्त्री के सीक्वल पर काम करना शुरू कर दिए है। बता दे कि श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 सिनेमाघरो में इसी साल यानि 31 अगस्त 2024 (Stree 2 Movie Release Date) में रिलीज होगी।

स्त्री 2 कास्ट (Stree 2 Cast)-

स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी के अलावा अभिषेक बनर्जी, विजय राज और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'स्त्री-2' (Stree 2 Movie) के निर्देशन की कमान डायरेक्टर अमर कौशिक संभालेंगे।

स्त्री 2 रिव्यू ( Stree 2 Movie Review In Hindi)-

स्त्री 2 (Stree 2 Movie) की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार राजकुमार राव व श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री के सीक्वल के साथ जहां दर्शक हंसी की रोलर कोस्टर राइड पर सवार होंगे, तो वहीं राजकुमार राव व पंकज त्रिपाठी की हालत इस बार डर के बारे में और भी खराब होने लगी है। फिल्म की कहानी दर्शको को डराने में कामयाब होती है कि नहीं, इसके बारे में अभी कोई टिप्पणी देना जल्दबाजी होगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story