×

Shivangi Joshi किसे कर रही हैं डेट? जानें इनके बॉयफ्रेंड के बारे में सब कुछ

Shivangi Joshi Boyfriend: लाखों दिलों की धड़कन और टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी किसे डेट कर रही हैं? क्या आप जानते हैं? आइए आपको बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 29 April 2024 9:30 AM GMT (Updated on: 29 April 2024 9:30 AM GMT)
Shivangi Joshi Boyfriend
X

Shivangi Joshi Boyfriend (Image Credit: Social Media)

Shivangi Joshi Boyfriend: शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने बेहद कम उम्र में अपनी एक खास पहचान बनी ली है। छोटी-सी उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली शिवांगी आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं शिवांगी के दिल पर कौन राज करता है? यानी सबकी प्यारी शिवांगी जोशी किसे डेट कर रही हैं? उनका बॉयफ्रेंड कौन है? अगर आपको भी नहीं पता, तो आइए हम आपको बताते हैं शिवांगी जोशी किसे डेट कर रही हैं?

'ये रिश्ता...' से मिली शिवांगी को पहचान (Shivangi Joshi Ex Boyfriend Mohsin Khan)

शिवांगी जोशी ने बेहद कम उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी। एक्ट्रेस ने 15 साल की उम्र में टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। शिवांगी ने टीवी सीरियल 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें असल पहचान 3 साल तक स्ट्रगल करने के बाद टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने एक्टर मोहसिन खान (Mohsin Khan) के साथ स्क्रीन शेयर किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। खबरें तो यह भी थी कि मोहसिन खान और शिवांगी जोशी एक-दूसरे को डेट (Shivangi Joshi Relationship) कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में एंजॉय करते हुए देखा जाता था। हालांकि, दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को लेकर यही कहा कि वह दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। वहीं, जब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मोहसिन और शिवांगी का सफर खत्म हुआ, तो दोनों के बीच दूरी भी आ गई। हालांकि, दोनों को शो के बाद भी कई बार साथ देखा गया था। लेकिन ऐसा दावा किया जा रहा था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन इन बातों में अब कितनी सच्चाई है कोई नहीं जानता है।


किसे डेट कर रही हैं शिवांगी जोशी? (Shivangi Joshi Boyfriend Kushal Tandon)

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' खत्म होने के बाद शिवांगी जोशी को एकता कपूर के टीवी सीरियल 'बेताब' में भी खूब पॉपुलैरिटी मिली। इस शो में वह एक्टर कुशाल टंडन के साथ नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। दोनों को सेट से बाहर भी साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। वहीं, दोनों साथ में जब इंटरव्यू के लिए आए हैं दोनों की बॉन्डिंग भी दर्शकों को खूब पसंद आई है।


क्या है शिवांगी जोशी के बॉयफ्रेंड का नाम? (Shivangi Joshi Boyfriend Name)

खबरों की मानें, तो शिवांगी जोशी अपने को-स्टार कुशाल टंडन को डेट कर रही हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि सीरियल 'बेताब' के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई थी और अब ये दोस्ती प्यार में बदल गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवांगी और कुशाल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।


हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है। वहीं, दोनों का कहना है कि वह दोनों एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग को देखने के बाद उनके फैंस का इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story