×

Ranveer Singh New Movie: रणवीर सिंह करने जा रहे हैं, इस फिल्म से साउथ में डेब्यू

Ranveer Singh South Movie: बॉलीवुड में लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब रणवीर सिंह की हुई साउथ में एंट्री, हनुमान के डायरेक्टर संग मिला प्रोजेक्ट

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 29 April 2024 6:41 AM GMT (Updated on: 29 April 2024 9:07 AM GMT)
Ranveer Singh New South Movie
X

Ranveer Singh New South Movie

Ranveer Singh New Movie: रणवीर सिंह की पिछले कई सालों से कई सारी फिल्में आई हैं। जिसमें से ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। तो वहीं कुछ दिनों से खबरें आ रही थी कि रणवीर सिंह जल्द ही Don 3 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। तो वहीं Ranveer Singh रोहित शेट्टी की फिल्म Singham Again में कैमियों के लिए शूटिंग में व्यस्त थे। लेकिन अब जाकर खबरें आ रही हैं कि रणवीर सिंह जल्द ही साउथ की फिल्मों में नजर आ सकते हैं। इसके लिए Ranveer Singh से पिछले साल रिलीज हुई फिल्म Hanuman के डायरेक्टर से हाथ मिलाई है। जिनकी फिल्म HanuMan बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा सुपर-डुपर हिट रही हैं। और ये फिल्म अभी तक ओटीटी पर दर्शकों द्वारा पसंद की जा रही हैं। तो वहीं अब खबरें आ रही हैं कि रणवीर सिंह जल्द ही डायेरक्टर प्रशांत वर्मा के साथ काम कर सकते है।

रणवीर सिंह करेंगे साउथ फिल्मों में डेब्यू (Ranveer Singh South Movie)-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हनुमान मूवी (HanuMan Movie) के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा रणवीर सिंह (Ranveer Singh New Movie) के काम को काफी पसंद करते हैं। जिसकी वजह से पिछले कुछ महीनों से वो उनके साथ मीटिंग कर रहे हैं। प्रशांत ने फिल्म को लेकर जो आइडिया रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को बताया वो उनको काफी पसंद आया है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है। और जल्द ही वो इस फिल्म को अनाउंस करना चाहते हैं। इसके साथ ही रणवीर को ये भी पता है कि ये काफी बेहतरीन फिल्म होने वाली है।

इसके साथ ही इस फिल्म को बनाने के लिए किसी बड़े प्रोडक्शन से बैकिंग की जरूरत पड़ेगी। प्रशांत वर्मा अभी इंड्रस्टी में नए हैं। उनकी ज्यादा लोगों से जान-पहचान नहीं है। इसलिए रणवीर सिंह प्रशांत वर्मा (Ranveer Singh Prashanth Verma) के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस की तलाश कर रहे हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) व प्रशांत वर्मा ने टी-सीरीज, वायकॉम 18 व जियो स्टूडियोज जैसे प्रोडक्शन हाउस से बात की है। जैसे ही कुछ फाइनल होता है, कागजी कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म (Ranveer Singh Upcoming Movie)-

रणवीर सिंह आखिरी बार रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य किरदार में दिखाई दी थीं। तो वहीं अभी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे। इसके अलावा फरहान अख्तर के साथ Don 3 के लिए जल्द ही शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story