×

Mr. & Mrs. Mahi: क्या राजकुमार व जान्हवी की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही एमएस धोनी पर आधारित है

Mr. & Mrs. Mahi Movie Story In Hindi: राजकुमार राव व जान्हवी कपूर की फिल्म Mr. & Mrs. Mahi का पहला लुक जारी, जानिए क्या होगी फिल्म की कहानी

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 8 May 2024 7:17 AM GMT (Updated on: 11 May 2024 8:57 AM GMT)
Mr. & Mrs. Mahi Movie Story In Hindi
X

Mr. & Mrs. Mahi Movie Story 

Mr. & Mrs. Mahi Movie Story: मिस्टर एंड मिसेस माही (Mr. & Mrs. Mahi) जिसमें राजकुमार राव (Rajkumar Rao) व जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का अनॉउंसमेंट काफी पहले ही कर दिया गया था। लेकिन इसके रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा था। अब इस फिल्म के पोस्टर के साथ इसके रिलीज डेट पर से भी पर्दा उठ गया है। ये इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। इसके पीछे की वजह है फिल्म का टाइटल Mr. & Mrs. Mahi जोकि लोगो को काफी आकर्षित कर रहा है। फिल्म का टाइटल देखने के बाद लोगो के मन में यही सवाल है कि क्या मिस्टर एंड मिसेज माही एमएस धोनी से संबंधित हैं? क्योकि इसका सरनेम भारतीय क्रिकेट टीम के प्रसिद्ध कैप्टन व खिलाड़ी MS Dhoni पर आधारित है। चलिए जानते है कब रिलीज होगी Mr. & Mrs. Mahi व क्या फिल्म की कहानी ( Mr. & Mrs. Mahi Story) मिस्टर एंड मिसेज माही एमएस धोनी पर आधारित है।

मिस्टर एंड मिसेज माही एमएस धोनी पर आधारित है (Is Mr and Mrs Mahi based on MS Dhoni)-


Mr. & Mrs. Mahi Story In Hindi: मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr. & Mrs. Mahi) में राजकुमार (Rajkumar Rao) महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभा रहे। तो वहीं जान्हवी कपूर इस फिल्म में महिमा नामक महिला का किरदार (Who is Mahima in Mr and Mrs Mahi) में नजर आएंगी। जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक क्रिकेटर के तौर-तरीकों को अपनाने के लिए छह महीने की कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा था। इस फिल्म की कहानी भारतीय क्रिकेट टीम के लोकप्रिय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के जीवन पर आधारित है। फिल्म की पूरी कहानी क्या होगी इसके बारे में जानने के लिए आपको फिल्म के रिलीज डेट तक का इंतजार करना होगा।

मिस्टर एंड मिसेस माही रिलीज डेट (Mr. & Mrs. Mahi Release Date)-

राजुकमार राव(Rajkumar Rao) व जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म Mr. & Mrs. Mahi कब रिलीज होगी हर किसी को इसके बारे में जानना था। क्योकि इस फिल्म की घोषणा 2021 में ही कर दी गई थी। और फिल्म की शूटिंग 2022 में शुरू कर दी गई थी। लेकिन अब जाकर फिल्म के रिलीज डेट पर से पर्दा उठा है। बता दे कि राजकुमार राव (Rajkumar Rao) व जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म Mr. & Mrs. Mahi इस साल यानि 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मिस्टर एंड मिसेस माही कास्ट (Mr. & Mrs. Mahi Cast)-

मिस्टर एंड मिसेस माही (Mr. & Mrs. Mahi) करण जौहर (Karan Johar) के बैनर तले बनी हुई फिल्म है। जिसमें राजकुमार राव व जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में अभिषेक बनर्जी, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, जरीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। मिस्टर एंड मिसेज माही का निर्देशन शरण शर्मा द्वारा किया गया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story