×

Mia Khalifa ने क्यों छोड़ी थी पोर्न इंडस्ट्री? सालों बाद खुला राज

Mia Khalifa: एक समय था जब मिया खलीफा का नाम मशहूर पोर्न स्टार्स की लिस्ट में आता था, लेकिन अब उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री से दूरी बना ली है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 27 April 2024 2:30 PM GMT (Updated on: 27 April 2024 2:30 PM GMT)
Mia Khalifa
X

Mia Khalifa (Image Credit: Social Media)

Mia Khalifa: आज के समय में Porn Stars की पॉपुलैरिटी भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोग पोर्न स्टार्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। इन्हीं में से एक हैं मिया खलीफा (Mia Khalifa), जिनका नाम एक समय पर मशहूर पोर्न स्टार्स की लिस्ट में आता था। हालांकि, अब मिया खलीफा ने Porn Industry से दूरी बना ली है। लेकिन सवाल उठता है क्यों? आज भी बहुत से लोग ये नहीं जानते हैं कि मिया खलीफा ने पोर्न इंडस्ट्री क्यों छोड़ी थी? तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि मिया खलीफा ने इस इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

मॉडलिंग से शुरू किया था मिया खलीफा ने अपना करियर (Mia Khalifa Career In Porn Industry)

बहुत कम लोग जानते होंगे कि कॉलेज की पढ़ाई करते हुए Mia Khalifa ने बारटेंडर के रूप में काम करना शुरू किया था। इसके अलावा, वह मॉडलिंग भी किया करती थीं। इसके बाद ही मिया खलीफा ने एडल्ट फिल्मों में काम करना शुरू किया था। दरअसल, मिया खलीफा अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मियामी चली गई थीं और यहां उन्होंने न्यूड मॉडलिंग करने के लिए ऑडिशन दिए जिसमें वह सलेक्ट हो गई थीं। इसके बाद खलीफा ने अक्टूबर 2014 में पोर्न फिल्मों में काम करना शुरू किया था। लंबे समय तक मिया ने इस इंडस्ट्री में काम किया, लेकिन फिर बाद में उन्होंने इस इंडस्ट्री को छोड़ दिया था।


मिया खलीफा ने क्यों छोड़ी पोर्न इंडस्ट्री? (Why Mia Khalifa Quit Porn Industry)

Mia Khalifa अपनी एक वीडियो से रातों-रात पूरी दुनिया में मशहूर हो गई थीं। उन्होंने एक सेक्स वीडियो किया था, जिसमें उन्होंने बुरका पहना हुआ था। इस तरह का ये पहला वीडियो था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। मिया के इस वीडियो को लोगों ने डाउनलोड करके खूब शेयर किया था। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस वीडियो को करने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। यही कारण था कि उन्होंने इस इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।


अपने नाम के आगे से पोर्न स्टार हटाना चाहती हैं मिया खलीफा (Ex Porn Star Mia Khalifa)

अपने एक इंटरव्यू में Mia Khalifa ने बताया था कि वह अपने नाम के आगे से पोर्न स्टार हटवाना चाहती हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। मिया ने कहा था- ''मुझे लगता है कि तनाव उस वक्त और ज़्यादा बढ़ जाता है, जब मैं पब्लिक प्लेस में जाती हूं।


क्योंकि लोग जिस तरह से मुझे देखते हैं, ऐसा लगता है कि वो मेरे कपड़े के आर-पार देख सकते हैं। इस वजह से मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है। मुझे ऐसा लगता है कि मैंने मेरी प्राइवेसी के सारे अधिकार खो दिए हैं। वो इसलिए लगता है क्योंकि मैं केवल एक गूगल सर्च की दूरी पर रहती हूं।''

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story