×

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी पहुंची इस भाव, खरीदारी का शानदार मौका, जानें कितने घटे दाम

Gold Silver Price Today: लखनऊ बुलियन मार्केट में शनिवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 540 रुपये सस्ता हुआ है। जानिए अपने शहर का रेट।

Viren Singh
Published on: 4 May 2024 3:16 AM GMT
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: यूपी में 04 मई को सोना और चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। प्रदेश में शनिवार को सोना के भाव से लोगों को राहत मिली है, जबकि चांदी के भाव स्थिर हैं। सोना 500 रुपये अधिक सस्ता हुआ है, जिसके बाद यह 72 हजार के नीचे पहुंच गया है। वहीं, चांदी स्थिर के बाद 83 पार पर ट्रेंड कर रही है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना-चांदी लेने जा रहे हैं तो आपको इसके के भाव के कुछ राहत मिलेगी।

सोना 500 रुपये टूटा

लखनऊ बुलियन मार्केट में शनिवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 540 रुपये सस्ता होने के बाद 71,880 रुपये 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 500 रुपए कम होकर 65,900 रुपये 10 ग्राम ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 72,420 रुपए और 22 कैरेट सोना 66,400 रुपए पर ट्रेंड कर रहा था।

आज चांदी के ये हैं भाव

लखनऊ सराफा बाजार में चांदी के भाव में शनिवार को चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शहर में आज चांदी स्थिर है और यह 83,500 रुपए 10 ग्राम पर है। इससे पहले शुक्रवार को भी चांदी इसी भाव पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

65,900 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

आगरा

65,900 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

नोएडा

65,900 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

गाजियाबाद

65,900 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

वाराणसी

65,900 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

मथुरा

65,900 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

यूं पता करें मिस्ड कॉल से भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story